
दादू सिन्हा,धमतरी। धमतरी जिले में मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है,जहां बेरहम माता-पिता ने अपने कलेजे के टुकड़े को लावारिस हालत में छोड़ कर चले गए, मामले की जानकारी होने पर रूद्री पुलिस तत्काल मौके में पहुंची और नवजात बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया।,बताया जा रहा है कि गंगरेल बांध क्षेत्र के एडवेंचर ग्रीन पार्क के पास रहने वाले कालोनी वासियों ने एक जीवित नवजात बच्चा लावारिस हालत में देखा। जिसकी सूचना 108 और रुद्री थाना को दी गई । सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 108 वाहन के माध्यम से उसे जिला अस्पताल लाकर एसएनसीयू में भर्ती किया गया है।वही अब तक पता नही चल पाया है कि बच्चा किसका है , किसने और क्यो छोडा है,।बहरहाल पुलिस बच्चे के माता-पिता की तलाश में जुट गई है। एएसपी निवेदिता पॉल ने बताया कि बच्चा किसका है उसकी तलाश पुलिस की टीम आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। साथ ही साथ सभी अस्पतालों को भी चेक किया जा रहा है, वही इस मामले में डॉ अखिलेश देवांगन ने बताया कि बच्चे को जब हॉस्पिटल लाया गया था तब बच्चे की हालत बहुत ही गम्भीर था।बच्चे के गले को दबा कर मारने की भी कोशिश की गई है। अभी बच्चे का इलाज जारी है लेकिन हालत बहुत ही गंभीर है।आपको बता दे कि बीते दिनों पहले थाना मगरलोड क्षेत्र ग्राम डूमरपाली कोपरा एनीकेट के पास एक नवजात शिशु का शव मिला था, पुलिस शिशु के शव को अपने कब्जे ले कर आगे कार्रवाई में जुटी हुई है, शव शिशु बालिका की थी वही इनदोनो मामलों में प्रेम प्रसंग के चलते अवैध संतान की आशंका जताई जा रही जा रही है
ये बड़ी खबर भी देखें
