बालोद। जिले के वरिष्ठ साहित्यकार मधुर साहित्य परिषद जिला बालोद के अध्यक्ष डॉ.अशोक आकाश निवास ग्राम कोहंगाटोला तहसील व जिला बालोद( छत्तीसगढ़) को उनकी साहित्यिक सक्रियता वरिष्ठता एवं छ्त्तीसगढ़ की कला संस्कृति की विशिष्टता हेतु छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग छ ग शासन द्वारा राजभाषा आयोग बालोद जिला समन्वयक के रूप में नियुक्ति हुई है। विदित हो कि डॉ.अशोक आकाश साहित्य जगत में ऐसी शख्सियत है जिसे लोग कवि, लेखक,संपादक,विचारक , कहानीकार, व्यंग्यकार ,कुशल चिकित्सक एवं नेकदिल इंसान के रूप में जानते हैं । यह उनकी साहित्य के प्रति लगन एवं लंबे अरसे से साहित्य सेवा का ही प्रतिफल है जो वे साहित्य जगत में सतत सक्रियता से वरिष्ठ साहित्यकार के रूप में प्रतिस्थापित करने में सफल हुए हैं। बालोद जिला में साहित्य काव्यकला और कविसम्मेलन को पहचान दिलाने में इनकी बड़ी महती भूमिका है, दो हजार से अधिक कविसम्मेलन एवं साहित्यिक आयोजन में काव्यपाठ विभिन्न साहित्यिक संगठन में मुखिया का दायित्व निर्वहन करते बालोद जिला की मुख्य साहित्यिक संगठन मधुर साहित्य परिषद् के अध्यक्ष के रूप में लगातार 20 वर्ष तक की सक्रिय नेतृत्व उनकी लगनशीलता दर्शाती है।अशोक आकाश को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा जिला समन्वयक के रूप में पाकर जिले के सभी साहित्यकारों में हर्ष का माहौल है। उनके जिला समन्वयक बनने पर जनाब लतीफ खान, चॉद मुबारक चॉद,जे.आर. महिलॉगे,देव जोशी गुलाब, देवनारायण नगरिहा, बुटूदास पुर्णे, जयकांत पटेल ,डॉ. एस एल गंधर्व, शमीम अहमद सिद्दिकी, सरिता गौतम, सिरोमणी माथुर, संध्या राजपूत , परमानंद करियारे, दिनेंद्र दास, कन्हैया लाल बारले ,तोषण चूरेंद्र दिनकर, लालेश्वर अरुणाभ , हर्षा देवांगन, प्रवीण ठाकुर, कामता प्रसाद देशलहरा, पितांबर साहू ,गुमान सिंह साहू ,विष्णु कोठारी, राजेश केराम, गजेंद्र कुमार साहू ,उदय कुमार कोलियारे ,वीरेंद्र अजनबी, अजय कुमार चौहान,केशवराम साहू, गजपति साहू, कृष्णकुमार साहू दीप, माखन लाल साहू, डिगेन्द्र साहू, भरत बुलंदी, परमानंद प्रकाश, योगेश छत्तीसगढ़िया, हरीश अष्टबंधु, सोहन खरे, यमन पिसदा, डामन साहू, साहिल नायक, नोहर लाल आर्य, पत्रकार दीपक यादव आदि ने शुभकामनाएँ संप्रेषित किए हैं।
छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के बालोद जिला समन्वयक बने कोहंगाटोला के डॉ.अशोक आकाश
