DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खपरी स्कूल की दो बेटियों ने मारी नवोदय परीक्षा में बाजी

बालोद। जब स्कूल बंद रहा उस तनावपूर्ण कोरोना काल में पालकों की सहायता से फोन कॉन्फ्रेंसिंग के मदद से बच्चों को प्रेरित करते हुए नियमित नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी की तपस्या के फलस्वरूप नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में खपरी विद्यालय से एक साथ दो बालिकाओं का चयन हुआ है।.कु.यशिका साहू पिता अजय साहू व कु.किरण साहू पिता स्व.जितेन्द्र साहू चयनित हुए। इन दोनों होनहार बालिकाओं और उनके पालकों को शाला परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाए दी। प्रेरक संकुल प्रभारी प्राचार्य डी.एन.यादव ने बच्चों के तैयारी के लिए नवोदय मार्गदर्शिका उपलब्ध कराया था।

You cannot copy content of this page