DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षिका के मार्गदर्शन में इस बच्चे ने बनाया कबाड़ के जुगाड़ से त्रिकोणमिति मॉडल, बनाई हमारे नायक में जगह

बालोद। पढ़ई तुंहर द्वार ,छत्तीसगढ़ पोर्टल में हमारे नायक में नीतीश कुमार देवांगन
कक्षा 10वी, शाला शा हाई स्कूल भण्डेरा,संकुल भण्डेरा, विकासखण्ड डौंडी लोहारा का चयन हुआ। इनका अनुमोदन दुर्ग संभाग समन्वयक व राज्य स्तरीय ब्लॉग लेखक विवेक धुर्वे द्वारा किया गया। बच्चे का चयन
गणित के त्रिकोणमिति मॉडल बनाने के लिए चुना गया। जो कबाड़ से जुगाड़ थीम पर आधारित मॉडल है, जो इनकी
गणित की शिक्षिका कैशरीन बेग के मार्गदर्शन से तैयार मॉडल हैं। हाई स्कूल भण्डेरा में गणित प्रयोगशाला हैं जोकि शून्य निवेश से तैयार की गई है।

विद्यार्थी द्वारा किया गया कार्य-

जितने भी गतिविधियां की गई हैं वेस्ट मटेरियल से बने हुए हैं।

  1. गणित प्रयोगशाला निर्माण
    में मॉडल बनाया गया।
    त्रिकोणमिति,ग्राफ,वृत्त, चतुर्भुज, त्रिभुज,सममित,असममित के मॉडल जोकि कार्डबोर्ड ,पेपर,बॉटल से बनाया गया जोकि हमे स्कूल,घर पे आसानी से मिल जाते है।
  2. खराब ट्यूब लाइट से सेल्फी जोन बनाया गया,प्रवेश उत्सव को आकर्षित बनाने के लिए तैयार किया गया।शिक्षक के सहयोग से बना।
  3. शाला परिसर में लगे पौधों की सुरक्षा हेतु टूटे हुए बेंच ,कुर्सी के फ्रेम से घेरा बनाया गया ।
  4. हस्तकला की वस्तु बनाना।
    फ्लावर,शो पीस,पेंटिंग, विज्ञान के मॉडल

5 .व्यवसायिक शिक्षा ,वेस्ट समान पेपर,कार्डबोर्ड,बोटल, पोटलथिन से तैयार कर हस्तकला को समान से आमदनी हो सिखाया जाता है।शो पीस,डोरमैट, पेपर बेग,पेंटिंग,विभन्न प्रकार के फ्लावर बनाया गया।
ऑनलाइन ,ऑफलाइन कक्षा से सीखकर उसे बनाया।

  1. शाला प्रांगण में लगे पौधों की देखभाल,पानी की व्यवस्था करना।

7.प्लास्टिक मुक्त ग्राम बनाने
सिंगल यूज़ प्लास्टिक, अन्य सामान जो प्लास्टिक से पैक
रहे उनके उपयोग न करने,कपड़े के बैग,पेपर बैग के इस्तेमाल करने के लिए जन
जागरूकता किया गया।

  1. कोरोना काल के कारण पढ़ई
    ऑनलाइन क्लास जारी रखा।
  2. कोरोनाकाल में घर में स्वयं के व्यय से तैयार किया हुआ
    मास्क ,सेनेटाइजर(हर्बल ) वितरित किया गया।मोबाइल, पोस्टर ,जन सम्पर्क द्वारा जन जागरूकता की गई।

10.वेस्ट मोजे ,कपड़े से वर्किंग पपेट द्वारा,बालिका शिक्षा, कोरोना जागरूकता, वैक्सीन,उच्चशिक्षा के लिए पपेट शो,स्कूल,गांव, ऑनलाइन लघु नाटिका, आदि गतिविधियों से जागरूकता करना।

  1. पढ़ई तुम्हर द्वार के अंतर्गत ऑनलाइन कक्षा ली गयी,साथ ही कौशल विकास की गतिविधि के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम, दिवस,प्रतियोगिता, जागरूकता कराई गई।
  2. आमाराइट प्रोजेक्ट के तहत
    बच्चों को,हस्तकला,व्यवसायिक शिक्षा,मोमबत्ती बनाना,अचार,पापड़,मुरकु बनाना ,प्रदर्शनी का आयोजन कराया गया।

17.घरेलू हिंसा,लिंग भेद हेतु परिचर्चा, ऑनलाइन वेबिनार
में भाग लेना।

18.बालिका सुरक्षा के लिए पपेट शो द्वारा जन जागरूकता
करना।

  1. अपने मोहल्ले के बच्चे जो प्राइमरी कक्षा पढ़ने वाले बच्चों को पढाना।

You cannot copy content of this page