गुलाब चक्रवात का असर-बारिश तो कम, पर गरजे बादल, बिजली चमकी, ओडारसकरी में पांच बकरियों की मौत, देखिये कल कैसा रहेगा अब मौसम



बालोद/ अंडा (संजय साहू)। जिले के ओड़ारसकरी गांव में गुलाब चक्रवात की वजह से आये मौसम में बदलाव के कारण एक प्राकृतिक आपदा घटी है। यहां अचानक बिजली गिरने से एक खेत में 5 बकरियों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सरपंच एवं एएसआई रमेश सिन्हा मौके पर पहुंचे। वहीं मृत बकरियों का पोस्टमार्टम किया गया। थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के अंतर्गत 5 कि.मी. के दूरी पर ग्राम ओड़ारसकरी निवासी मदन यादव पिता महेत्तर यादव की 5 बकरियों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई । मौके पर बकरियां चरा रहे दंपति बाल बाल बचे। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2.30 बजे दंपति सड़क किनारे बकरियां चरा रहे थे । इस दौरान आकाशीय बिजली तेज रोशनी के बकरियों पर गिरी। जिससे मौके ही पांच बकरियों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सरपंच एवं नायब तहसीलदार, थाना अर्जुन्दा प्रभारी कुमार गौरव साहू के मार्गदर्शन में ए एस आई रमेश सिन्हा,आरक्षक देवेन्द्र कुलदीप , गांव के कोटवाल रेमन दास मानिकपुरी मौके पर पहुंचे। वहीं मृत बकरियों का पोस्टमार्टम किया गया। सरपंच केशर निर्मलकर, सरपंच प्रतिनिधि राकेश निर्मलकर में बताया कि मदन यादव का पांच बकरियों की मौत हो गई। जिसमें उसका लगभग 80 हजार से 1 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि जो नुकसान हुआ है उसकी जांच कर सहायता राशि प्रदान की जाए।

: चक्रवात की शाम तक ये रही स्थिति

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया ‘गुलाब’ चक्रवात कमजोर होकर गहरा अवदाब के रूप में दक्षिण छत्तीसगढ़ में जगदलपुर से 65 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। इसके पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में अवदाब उसके बाद निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, उदयपुर, अकोला, चंद्रपुर, दक्षिण छग में स्थित गहरा अवदाब के केंद्र, विशाखापट्टनम और उसके बाद पूर्व- दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक पूर्व- पश्चिम द्रोणिका उत्तर कोण्कड़ से दक्षिण छग में स्थित गहरा अवदाब के केंद्र तक 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।
प्रदेश में 28 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। प्रदेश में मंगलवार से अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेण्ड रहने की संभावना है।

You cannot copy content of this page