DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भ्रष्टाचार की निशानी बने टाइल्स; 8 माह में ही उखड़ने लगे, जनपद सदस्य संजय बैस ने लगाया आरोप- आंगनबाड़ी केन्द्रों में खनिज न्यास निधि राशि में करोड़ो रूपये का बंदरबाट

उखड़े टाइल्स

बालोद/डौंडी। एक तरफ खनिज न्यास निधि फंड की राशि को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने क्षेत्र के विकास कार्य में आबंटन के लिए आये दिन शासन प्रशासन से मांग करते है वहीं दूसरी ओर डौण्डी ब्लॉक में खनिज निकाय मद के फंड में खुलकर भ्रष्टाचार करने का मामला प्रकाश में आया है। जिस व्यवस्था में भ्रष्टाचार में अधिकारियों और ठेकेदार के लिए यह सब कर लेना संभव हो वहां कोई कानून कितना असरदार होगा यह कह पाना मुश्किल हैै। इस पूरे मामले में जनपद सदस्य संजय बैस ने मीडिया को बताया की डौण्डी ब्लॉक के समस्त आंगनबाड़ी भवन में करोड़ो रूपये के टाइल्स लगाने के निर्माण कार्य में बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है। उन्होने बताया की एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि होने पर मैं खुद ब्लॉक के अधिकांश आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण किया हूं ।सभी आंगनबाड़ी भवन केन्द्र में टाइल्स निर्माण कार्य सही सलामत नहीं है। सब टाइल्स दीवारों से गिरकर खराब हो गये हैं। इन्ही आंगनबाड़ी में 4 साल के छोटे बच्चे पढ़ाई करते है। जिनकी जिंदगी भी सुरक्षित नहीं है। कई ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र में दीवारों से टाइल्स गिरने से बच्चे चोटील हो गये हैं। यह भी निरीक्षण के दौरान मुझे जानकारी मिली है। कभी भी इन भवनों में टाइल्स गिरते रहते है कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। मजे की बात यह है कि किस निर्माण एजेंसी या ठेकेदार से इन कार्यों को करवाया गया है, यह ब्लॉक के किसी अधिकारी, गांव के सरपंच, आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं व परियोजना कार्यालय को भी पता नही है। निर्माण एजेंसी करोड़ो रूपये के कार्य में भ्रष्टाचार करके चला गया। खनिज न्यास फंड से उस निर्माण एजेंसी को पेमेंट भी हो चुका है। जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा शासन भ्रष्टाचार में रोक लगाना चाहती है। भ्रष्टाचार होने के बाद संबंधित अधिकारी कार्यवाही करते हैं। पर इस मामले में खुलेआम भ्रष्टाचार प्रमाणित हो रहा है। फिर भी अधिकारी कार्यवाही की बात तो छोड़ दीजिए इन्हे तो यह भी नहीं पता है किस ठेकेदार निर्माण एजेंसी व्यक्ति से यह कार्य करवाया गया है। जिससे सीधे सीधे इस मामले में अधेर नगरी चौपट राजा वाला कहावत चरितार्थ होता है। उन्होने कहा की किसी भी क्षेत्र या गांव में कोई भी निर्माण कार्य किसी भी एजेंसी द्वारा किया जाता हैै उस कार्य का गांव के सरपंच से पूर्णता प्रमाण पत्र लेकर जिस सरकारी संस्था से कार्य आबंटन होता है पूर्णता प्रमाण पत्र जमा कराते हैं तब जाकर उस ठेकेदार एजेंसी को संपूर्ण राशि दी जाती है। इस कार्य में ऐसा कुछ नहीं किया गया और ठेकेदार एजेंसी भ्रष्टाचार कर करोड़ो की राशि लेकर निकल गया है। इससे साफ प्रतीत होता है कि अधिकारियों का खुलकर इस ठेकेदार को संरक्षण प्राप्त था। संजय बैस ने यह भी कहा की मेरे द्वारा जनपद सामान्य सभा की बैठक में इस मामले की जानकारी भी दी गई थी और कार्यवाही की मांग भी किया था लेकिन आज उपरांत तक एजेंसी ठेकेदार व निर्माण कार्य के व्यक्ति पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। संजय बैस ने ब्लॉक के किसी भी अधिकारी व जनप्रतिनिधि से आंगनबाड़ी के भ्रष्टाचार को देखने का आग्रह किये हैं। जिस पर साफ दिखाई देगा की आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों की जिंदगी को ताक में रखकर संबंधित अधिकारियों के मिलीभगत से ठेकेदार करोड़ो का भ्रष्टाचार करके निकल गया है। जनपद सदस्य बैस ने यह भी कहा की मेरे द्वारा जनपद पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में भी अधिकारियों को इस मामले की जानकारी देने के पश्चात भी कोई कार्यवाही नहीं होना समझ से परे है। छोटे बच्चों की जानमाल की सुध लेने वाला कोई नहीं है।

क्या कहा अधिकारी ने

जनपद डौण्डी का प्रभार लिए मुझे एक माह हुए है। ब्लॉक के आंगनबाड़ी भवन में खनिज न्यास फंड से करोड़ो रूपये के टाइल्स लगाने निर्माण कार्य का निर्माण एजेंसी कौन है पता करवाता हूं।- अभिनाश ठाकुर
सी ई ओ जनपद डौण्डी

You cannot copy content of this page