DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्राथमिक शाला दारुटोला के सहायक शिक्षक को मिला शिक्षा विभाग के सीजी स्कूल पोर्टल में नायक का स्थान

डौंडी। पढ़ई तुंहर दुवार पोर्टल में हमारे नायक के रूप में राज्य राज्य स्तर पर खिलौना निर्माण के लिए लीलाधर ठाकुर सहायक शिक्षक का शासकीय प्राथमिक शाला दारूटोला, संकुल केंद्र- साल्हे, चयन हुआ है। उन्होंने नई-नई गतिविधि व खिलौना निर्माण किए हैं। साथ ही गतिविधि के माध्यम से बच्चों को शिक्षण अध्यापन कार्य करवाते हैं और कोरोना काल में नियमित रूप से पारा मोहल्ला क्लास सेवा दिया। साथ ही गांव के भाई बहन को भी मास्क वितरण किया। साथ ही बच्चों को नई नई गतिविधि के साथ शिक्षण दे रहे हैं। बच्चे रुचि के साथ शिक्षण प्राप्त करते हैं ।साथ ही सत्र 2019-20 में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा दूत पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। जिलाधीश के द्वारा सम्मानित हुए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्षेत्र में भी सराहनीय का कार्य किए हैं। संकुल समन्वयक दिलीप ठाकुर साल्हे, शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक सोहन सिंह मरकाम, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सोमन लाल गौर,ग्राम सरपचं लिलेश रावटे,सभी ने शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page