बालोद/दल्लीराजहरा – छत्तीसगढ़ निषाद समाज ने राजहरा से दुर्ग तक चलने वाले डेमू ट्रेन को दो बार चलाए जाने की मांग की है। समाज के पदाधिकारियों ने इसे लेकर डीआरएम के नाम से स्टेशन मास्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद ने बताया कि पहले दल्लीराजहरा से दुर्ग तक डेमू ट्रेन दो फेरे में चलती थी। कोरोना काल में बंद था। लेकिन अब लोग आना-जाना कर रहे हैं।ट्रेन में भीड़ भी बढ़ी है। अभी डेमू ट्रेन केंवटी से रायपुर तक केवल एक फेरे में चल रही है। सुबह 6 बजे दल्लीराजहरा से जाती है और दोपहर 12 बजे वापस पहुंचती है। इससे दल्ली राजहरा से दुर्ग, रायपुर जाने वाले क्षेत्र की आमजनता एवं व्यापारियों को वापस आने के लिए कोई ट्रेन नहीं मिलता। जिससे निराशा ही हाथ लग रही है। घनश्याम पारकर ने बताया कि नीट, पीईटी, पीपीटी परीक्षाओं का सेंटर दुर्ग, भिलाई या रायपुर में ही होती है। ट्रेन बंद होने से परीक्षार्थियों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई विद्यार्थी परीक्षा देने से ही वंचित हो जाते हैं। पूर्व में जिस प्रकार डेमू ट्रेन दोपहर 2 बजे दल्ली राजहरा से दुर्ग तथा वापसी रात 9 बजे दुर्ग से दल्लीराजहरा के लिए आती थी। उसे फिर से शुरुआत करना चाहिए। गोपी और जनक ने बताया कि रात में रायपुर जाने या रायपुर से लौटने के लिए भी बस नहीं मिलती। इसलिए क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए डेमू ट्रेन का डबल फेरा चालू करना चाहिए।
ये जरूरी है जनाब – इस समाज ने उठाया रेलवे का मुद्दा बालोद जिले में चलने वाले ट्रेन का फेरा बढ़ाने की मांग
