DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बरसते पानी में धर्मांतरण के खिलाफ पैदल यात्रा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सीएम रमन सिंह सहित कई दिग्गज के साथ पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू भी हुए शामिल

बालोद/रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा गरमाता जा रहा है। वहीं भाजपा इस पर कांग्रेस सरकार पर संरक्षण देने का आरोप लगा रही है। इस मुद्दे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी होने लगे हैं। रायपुर में प्रदेश स्तर पर धर्मांतरण के खिलाफ विरोध रैली भी निकाली गई। बरसते पानी में भाजपा के कई दिग्गज इसमें शामिल हुए। जिसमें बालोद जिले से गुंडरदेही विधानसभा के पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र साहू भी शामिल रहे।प्रदेश सरकार के संरक्षण में धर्मांतरण के खिलाफ आजाद चौक रायपुर से राजभवन तक पैदल शान्ति मार्च किया गया। पैदल मार्च का नेतृत्व डॉ रमन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व मुख्य मंत्री छ ग शासन,विष्णु देव शाय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सरोज पांडेय सांसद राज्य सभा, कार्यक्रम के संयोजक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक नेता प्रतिपक्ष छग विधान सभा के साथ ही छ ग से भाजपा के सभी सांसद गण विधायक गण पूर्व सांसद गण पूर्व विधायक गण सहित प्रदेश भाजपा के प्रमुख पदाधिकारीगण उपस्थित रहें। राज भवन जाकर धर्मांतरण के खिलाफ महामहिम राज्यपाल से भेंट कर प्रदेश में भूपेश बघेल सरकार के द्वारा सरकारी संरक्षण में धर्मांतरण कराया जा रहा है, जिनके खिलाफ महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। भाजपाइयों द्वारा कार्यवाही की मांग की गई। इस पैदल मार्च में गुंडरडेही से शामिल पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि भोले भाले लोगों को बहला-फुसलाकर कुछ लोग धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ स्थानीय स्तर पर शिकायत किए जाने के बाद भी शासन प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता है और कहीं ना कहीं इससे सरकारी संरक्षण प्राप्त होने से धर्मांतरण करने वाले के मंसूबे कामयाब हो रहें और हमारी छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सभ्यता को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस पर कांग्रेस सरकार द्वारा कोई नकेल नहीं कसी जा रही है। उल्टा धर्मांतरण को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

You cannot copy content of this page