DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला किसान मोर्चा की प्रथम कार्यसमिति की बैठक 9 को महादेव भवन बालोद में, तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन को लेकर बनेगी रणनीति

बालोद।जिला किसान मोर्चा की प्रथम कार्यसमिति बैठक एवं आगामी धरना प्रदर्शन कार्यक्रम से संबंधित बैठक महादेव भवन बालोद में 9 सितंबर गुरुवार को 1बजे आहूत की गई है। इस संबंध में जिला महामंत्री हेमंत साहू व मनोहर सिन्हा ने बताया कि प्रदेश भाजपा के आह्वान पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा कोमल राजपूत के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष भाजपा कृष्ण कांत पावर प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू* के मार्ग दर्शन व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू की अध्यक्षता में प्रथम कार्य समिति बैठक रखी गई है।
साथ ही तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन प्रत्येक तहसील मुख्यालय में आयोजित किये जाने संबंधी रूपरेखा तैयार की जाएगी। उक्त बैठक में सांसद एवं पूर्व विधायक गण ; राष्ट्रीय प्रदेश एवं जिला स्तरीय भाजपा पदाधिकारीगण , किसान मोर्चा प्रदेश जिला कार्यकारिणी; सभी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री; कोषाध्यक्ष विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष गण एवं उनके महामंत्री नगर पालिका व जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं पार्षद गण व भाजपा के वरिष्ठ गण को आमंत्रित किए गए हैं। जिलाध्यक्ष तोमन साहू ने अपेक्षित लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अपील की गई है।

You cannot copy content of this page