DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

फिर चमका बालोद का सितारा, जिले से इकलौते राकेश यादव को भाजपा में मिला प्रदेश संगठन मंत्री का दर्जा, देखिये पूरी लिस्ट

बालोद/ रायपुर। भाजपा छग की नई टीम में बालोद जिले के एक सितारे राकेश यादव को भी प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। बालोद जिले से इकलौते राकेश यादव का चयन इस पद के लिए हुआ है। बता दें कि राकेश यादव पूर्व में भाजपा के जिला महामंत्री रहे तो नगरपालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता है। पार्टी में उनकी सक्रियता बनी रहती है। उन्हें प्रदेश स्तर पर अब जिम्मेदारी मिलने से जिले में भाजपा एक बार फिर रिचार्ज हुई है तो वही अच्छे व्यक्तित्व को मौका दिए जाने से भाजपा में हर्ष का माहौल भी देखा जा रहा है।

भाजपा नेता राजा दीवान ने कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत करने वाले भाई राकेश यादव को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी की टीम में विष्णु देव साय जी ने प्रदेश मंत्री बना कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी इस नियुक्ति के लिए हम समस्त भाजपा जन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नडडा, बी एल संतोष, सौदान सिंह , विष्णु देव साय, रमण सिंह (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) सुश्री सरोज पाण्डेय, पवन साय, राम प्रताप सिंह और यशवंत जैन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

देखिए लिस्ट में और किसे कहां-कहां की और किस पद की मिली है जिम्मेदारी

You cannot copy content of this page