बालोद/रायपुर/ कांकेर। कांकेर में 26 सितंबर को पत्रकारों के साथ घटित मारपीट की घटना के संबंध में कांग्रेस संगठन को प्राप्त वीडियो फुटेज व अन्य सबूतों के आधार पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने मारपीट में संलिप्त जिला कांग्रेस महामंत्री अब्दुल गफ्फार मेमन को पार्टी संगठन व सदस्यता से निलंबित कर दिया है। मामले की पूरी जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। जिसमें जांच का जिम्मा गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, विधायक केशकाल सन्तराम नेताम व जगदलपुर के विधायक रेखचन्द जैन, प्रभारी महामंत्री रवि घोष को सौंपा गया। इस समिति को 2 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है।
