थाना बालोद के ग्राम परसदा के पहले नहर नाली के पास पति,पत्नी से सोने के जेवरात ,नगदी रूपये एवं 02 नग मोबाईल सेट लूट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम सहित के 02 नग मोबाईल हैण्डसेट और घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल बरामद किया,
खुलासा – आरोपियो द्वारा दैहान के जंगल में सुनसान रास्ते पर आने जाने वाले प्रेमी जोडें से लूटपाट करते थे
बालोद – बालोद पुलिस ने लूट पाट के तीन आरोपियों को पकड़ा है तीनों ग्राम रानीतराई के ही रहने वाले हैं उक्त आरोपी दैहान जंगल रास्ते में भी आने जाने वाले प्रेमी जोड़े से लूटपाट किया करते थे इस बार एक दंपति को लूटे थे जिसकी शिकायत के बाद बालोद पुलिस ने तीनों लूटेरों को ढूंढ निकाला वर्तमान घटना अनुसार प्रार्थी टिकेष्वर कुमार पिता स्व. श्रीराम ठाकुर निवासी ग्राम परसदा थाना बालोद 10 अगस्त करीबन रात्रि 9.30 बजे को अपनी पत्नी के साथ मोटर सायकल में ग्राम करहीभदर से जगन्नाथपुर होते हुए अपने घर ग्राम परसदा वापस आ रहा था। तभी ग्राम परसदा के पहले नहर नाली के पास मोटरसायकल रोकवा कर 2 अज्ञात व्यक्ति आये और दोनो से मारपीट कर प्रार्थी के 02 नग मोबाईल हैण्डसेट, सोने के मंगलसूत्र, कान की बाली एवं 5000 रूपये नगदी लूट कर फरार हो गये।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक -267/2021, धारा-394 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, सदानंद कुमार के मार्गदर्षन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते के निर्देषन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण व निरीक्षक मनीष शर्मा थाना प्रभारी बालोद के नेतृत्व में सायबर सेल व थाना बालोद की एक विशेष टीम गठित कर प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु रवाना किया गया। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज /तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियो के संबध में पुख्ता जानकारी होने पर टीम द्वारा ग्राम रानीतराई जाकर प्रकरण के आरोपी 1. ओमकार यादव पिता शंकर लाल यादव उम्र 27 वर्ष पता- ग्राम रानीतराई थाना बालोद जिला बालोद 2. मंगल सिंह उइके पिता विषाल सिंह उइके उम्र 27 वर्ष पता- ग्राम रानीतराई थाना बालोद जिला बालोद 3. रूपेष निर्मलकर पिता केषवराम निर्मलकर उम्र 26 वर्ष पता- ग्राम रानीतराई थाना बालोद जिला बालोद को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियो के कब्जे से 2 नग मोबाईल हैण्डसेट , 2500 रूपये नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद किया गया है। आरोपियों से अन्य लूटपाट व चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने बताया कि दैहान व आसपास के जंगलों में भी वे प्रेमी जोड़ों से लूटपाट किया करते थे.
पकड़ने में इनकी रही भूमिका
उक्त लूट के प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक मनीष शर्मा थाना प्रभारी बालोद, सउनि कांताराम घिलेन्द्र ,प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक पूरन प्रसाद, आरक्षक राहुल मनहरे ,आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक मिथलेष यादव की सराहनीय भूमिका रही।
