तुंहर विधायक-तुंहर द्वार कार्यक्रम में रेंगाकठेरा के सरपंच इंद्राणी साहू सहित कई लोग कांग्रेस में किए प्रवेश



बालोद/ गुंडरदेही। तुंहर विधायक-तुंहर द्वार कार्यक्रम के तहत संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक कुंवरसिंह निषाद गुंडरदेही ब्लाक के ग्राम मनहोरा, सिकोसा, ईरागुड़ा, लिमोरा,मड़ियापार, खुटरी(रंग) एवं रेंगाकठेरा में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याओं को संबधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से त्वरित निराकरण कर गांव के मूलभूत आवश्यकताओं को अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु आश्वस्त किया।विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।रेंगाकठेरा के सरपंच श्रीमती इंद्राणी साहू ने 10 साथियो के साथ, ग्राम सियनमरा के जीतेन्द्र साहू,ग्राम खुटेरी(रंग)के रामेश्वर साहू एवं प्रकाश निषाद ने कुंवरसिंह निषाद के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया।

उक्त दौरा में जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा,ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू,अर्जुन्दा ब्लाक अध्यक्ष संतुराम पटेल,जनपद अध्यक्ष सुचित्रा हेमंत साहू,जनपद सदस्य ममता चंन्द्राकर,रमादेवी ठाकुर,दीपक साहू,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ नारायण साहू,राजेश बाफना,जगदीश चांडक,रामसेवक निषाद,ब्लाक उपाध्यक्ष युगांत चंद्राकर,नरेंद्र तिवारी,मो सलीम,सरपंच संघ अध्यक्ष डोमन देशमुख, कांग्रेस महामंत्री तामेश्वर देशमुख, रिजवान तिगाला, फैजबक्स कोषाध्यक्ष, जोन अध्यक्ष अनिल कटहरे, मानसिंह देशलहरा, विधानसभा युकां अध्यक्ष लोगन सार्वा,

रामेश्वर चंन्द्राकर,उस्मान रजा,चिंताराम चन्द्राकर,सरपंचगण आरोप चंद्राकर, योगेश चन्द्राकर,श्रीमती सरोज साहू,नविता साहू,योगेंद्र चन्द्राकर,कल्याण साहू,बूथ अध्यक्ष शशिभूषण चन्द्राकर,मुल्लू राम बारले,मनोहर बारले,नरोत्तम चन्द्राकर,कृष्णा यादव,अजित शुक्ला, चंद्रकांत साहू,आमदराम साहू,मकसूदन साहू,छबि सार्वा सहित ग्रामवासी एवं पंचायत विभाग,राजस्व, शिक्षा, विद्युत,कृषि,महिला एवं बाल विकास,जलसंसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page