DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण के लिए पहुंची संसदीय सचिव डॉ रश्मि आशीष, उत्कृष्ट कार्यों पर मिली सराहना, किया सम्मानित, देखिये मुख्य समारोह की झलकियां


बालोद– जिला मुख्यालय बालोद में आज राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि छ.ग. शासन के संसदीय सचिव डाॅ. रश्मि आशीष सिंह ने प्रातः 09 बजे न्यू पुलिस

लाईन, सिवनी बालोद में ध्वजारोहण किया। उन्होंने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और हर्ष व उल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान की ओर छोड़े।

मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। उन्होंने कोरोना वारियर्स का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मिथलेश निरोटी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार,

वनमंडल अधिकारी श्री मयंक पाण्डेय, अपर कलेक्टर डाॅ. ए.के.बाजपेयी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


कलेक्टर ने फहराया तिरंगा


राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज प्रातः आठ बजे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डाॅ. ए.के.वाजपेयी, संयुक्त कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान, श्री सुब्रत प्रधान सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page