50% बच्चों के साथ सिर्राभांठा में मना प्रवेश उत्सव



बालोद – सोमवार को शासकीय प्राथमिक शाला सिर्राभांठा में प्रवेश उत्सव मनाया गया. कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों को 50% की उपस्थिति में बुलाया गया. मध्यान्ह भोजन भी बनाया गया. इस वर्ष 2021-22 के लिए शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया है. साथ ही साथ आज उपस्थित अतिथियों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया. इस अवसर पर संस्था के प्रभारी प्रधान पाठक रंजना मरकाम ,शिक्षक नरेंद्र कुमार ठाकुर, शिक्षण नोकेश्वर साहू, ग्राम पंचायत मटिया ह के सरपंच दानी राम सिन्हा, शाला के अध्यक्ष खिलावन सिन्हा ,जनपद सदस्य वेद कुमारी गजेंद्र, ओम प्रकाश गजेंद्र ,बरातू राम साहू, पंच राधाबाई साहू एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्य रूप चंद जैन उपस्थित रहे.

You cannot copy content of this page