DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इस स्कूल में बना है अटेंडेंस सेल्फी ज़ोन,प्रवेश उत्सव के दिन से बना आकर्षण का केंद्र

बालोद/डौंडीलोहारा – शासकीय हाई स्कूल भंडेरा में प्रवेश उत्सव कोविड 19 के नियम के साथ मनाया गया. लंबे समय से बच्चों के बिना स्कूल सुना पड़ा हुआ था,आज ऐसा प्रतीत हुआ,जैसे हम फिर से वही दिन लौट आया है, बच्चों के प्रवेश सोशल डिस्टेंस से सेनेटाइजर लगाया गया और शासन द्वारा बताये नियमो से किया गया. बच्चों का आकर्षण का केंद्र अटेंडेंस सेल्फी ज़ोन रहा जो कि वेस्ट ट्यूब से बना हुआ है. स्काउट गाइड की रेंजर लीडर श्रीमती कैशरीन बेग व बच्चों द्वारा इस प्रोजेक्ट को बनाया गया है, क्राफ्ट के समान देख बच्चे यहां आकर अपनी सेल्फी फोटो लिए.वृक्षारोपण भी वृहद रूप से किया गया। भेजे गए पौधों के अलावा शिक्षक, बच्चों द्वारा लाये गए पौधे भी लगाए गए। इस अवसर पर प्राचार्य मोहलाल शिवने,व्याख्याता जी आर ठाकुर, सीएसी मिलाप सिंग चिनाब, पीआर गोटी, नंदा सोनी, कैशरीन बेग, आर के वर्मा, आर एल साहू, बच्चों ,ग्राम के गण्यमान्य लोगो की उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page