DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्राथ व पूर्व माध्यमिक शाला धनगांव में वृक्षारोपण

डौंडीलोहारा-समीपस्थ ग्राम पंचायत धनगांव के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला धनगांव व पूर्व माध्यमिक शाला धनगांव के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय प्रांगण पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, शाला विकास प्रबंधन समिति के सदस्यों व ग्राम के जनप्रतिनिधि तोषण चुरेन्द्र सरपंच ग्राम पंचायत धनगांव के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से शाला प्रवेश व वृहद वृक्षारोपण के अवसर पर मास्क वितरण कर शुभकामनाएं संप्रेषित करते हुए सभी छात्र छात्राएं व शिक्षक गणों को कोरोना से सुरक्षा के लिए नियमित हाथ धोने व मुँह मास्क लगाने की बात कही। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धनगांव में उपस्थित छात्र छात्राओं को पेन भेंट व मुँह मीठा कर उनका स्वागत किया गया और सभी को शुभकामनाएं संप्रेषित करते हुए सरपंच के द्वारा बधाई दिया गया। इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धनगांव के प्रधान पाठक श्री लाटेन्द्र श्रीवास , नागेंद्र शास.प्राथमिक शाला से प्रधान पाठक श्रीमती साहू , श्रीमती सोनवानी स्काउट गाईड व कब बुलबुल प्रभारी, मंडावी , बगमरिया, मोहन रात्रे ,लिखन चुरेंद्र, मोहन मसिया ,सेवाराम मसिया, एवन रावटे आगाश चनाप,अस्मोतिन बाई,शशि मानिकपुरी, व सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page