DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर व गुंडरदेही में कांग्रेसियों ने मनाई शुक्ल की जयंती

बालोद/गुरुर/गुंडरदेही – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष के नेतृत्व में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व राजनेता मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल एवं प्रदेश प्रदेश के वरिष्ठ नेता झीरम घाटी नक्सली नरसंहार हमले में शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की जयंती 2अगस्त सोमवार को 12बजे स्थान अंबेडकर चौक गुरुर में मनाई गई. पंडित रविशंकर शुक्ल एवं विद्याचरण शुक्ल के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया ।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष नूतन किशोर के द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल के स्वतंत्रता संग्राम में किये गए योगदान का बखान किया गया तथा शहीद विद्याचरण शुक्ल के द्वारा कांग्रेस के लिए किए कार्यो का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष नूतन किशोर साहू ,जिला पंचायत के सभापति श्रीमति मीना सत्येन्द्र साहू ,प्रदेश कांग्रेस के सचिव तुका राम साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी केसरी चंद्राकर ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र साहू ,पूर्व जिला कांग्रेस सचिव तुलेश साहू ,पूर्व ब्लॉक महामंत्री जीवराखन साहू ,जिला सेवादल अध्यक्ष सोहन साहू ,पूर्व जनपद सभापति रिखी साहू ,वरिष्ठ कांग्रेसी प्रताप साहू ,वरिष्ठ कांग्रेसी दुर्गुराम सिन्हा ,पिकरीपार सरपंच श्रीमती चंदा साहू,धानापुरी उपसरपंच खोमन सिन्हा ,सेक्टर प्रभारी केशव पटेल ,सेक्टर प्रभारी भगवानदास मंचूरिया ,पूर्व सरपंच सहदेव हिडको ,गजेंद्र साहू ,त्रिलोक साहू ,किसुन सोनगेरवा,हरख राम तथा अन्य कांग्रेसी जन उपस्थित थे।

गुंडरदेही में भी हुआ आयोजन

ब्लाक कांग्रेस कार्यालय गुंडरदेही में श्रद्धासुमन अर्पित कर कांग्रेसजनों द्वारा नेताद्वय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया गया!
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू,पूर्व अध्यक्ष संजय साहू,के के राजू चंद्राकर,डॉ प्रज्ज्वल प्रसन्नो,नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि राय, कोषाध्यक्ष फैज बख्स,जोन अध्यक्ष सलीम खान,युकां अध्यक्ष लोगन सार्वा,NSUI अध्यक्ष अभिषेक यादव,सेक्टर प्रभारी तरुण पारकर,डॉ मानसिंह सार्वा,ब्लाक सचिव डुपेंद्र साहू,गोपी साहू,परमानंद साहू,गौकरण सोनकर,बलराम गुप्ता,लिखन निषाद,डॉ सुनील चन्द्राकर,निजानंद चन्द्राकर,रामदास बारले,कुलदीप सिंह,संजय यादव,NSUI के विकराल साहू,उस्मान रजा,श्योमी कुरैशी,लक्की महोबिया,श्रीराम ठाकुर सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे!

You cannot copy content of this page