गुरुर ब्लॉक में प्रवेश उत्सव – पूर्व विधायक सिन्हा ने अरकार में किया बच्चों का स्वागत, हायर सेकेंडरी स्कूल में एसडीएम श्रीवास्तव व अध्यक्ष सुमित ने किया पुस्तक वितरण



गुरुर- सोमवार को शास० उ०मा०वि० अरकार वि.ख. गुरुर जिला बालोद में राज्य स्तरीय वृक्षारोपण दिवस पर विभिन्न प्रजाति के 22 पौधों का रोपण किया गया । तथा छात्रों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक का वितरण किया गया | कक्षा 10वी 12 वीं की विद्यालय में कोविड नियमों का पालन करते हुए, 50% उपस्थिति के साथ कक्षाओं का संचालन किया गया। जिसमें प्रातः 10 से 1 तक 26 छात्र तथा दोपहर 1 से 4 बजे तक 25 छात्र उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य केदार देवांगन, शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष शिवकुमार सिन्हा, सरपंच गीतादेवी साहू, पूर्व सरपंच महेन्द्र साहू, सदस्य तुकड़ो राम साहू, जनप्रतिनिधि बसंत सोनबेर धनीराम सिन्हा, किशोर कुमार, प्राचार्य आर० के० साहू, डी०डी० साहू (व्याख्याता), व्ही. के० साहू, एस. एल. हिरवाणी,टी० आर० साहू, एस. के. साखरे, एस. सी. दीक्षित, पी. निर्मलकर, किरण कतलम, नीलम देवांगन, जसपाल कौर फ्लोरा, सुमीता चाकी उपस्थित थे।

हायर सेकेंडरी स्कूल गुरुर

– सोमवार को शास. बालक उच्च माध्य. विद्यालय गुरुर में शासन के निर्देशानुसार कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिए शाला का आरंभ किया गया । इस अवसर पर बच्चों का स्वागत संस्था के प्राचार्य टी० गौतम, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष सुमित राजा राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी तहसील गुरुर अमित श्रीवास्तव के द्वारा किया गया । बच्चों को पुस्तक वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। अनुविभागीय अधिकारी गुरुर द्वारा छात्रों को संबोधन में कोविड-19 से सुरक्षा के उपाय व् शिक्षकों को वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। संस्था के प्राचार्य टी० गौतम ने छात्रों को नियमित अंतराल में उपस्थिति एवं कक्षा कक्ष में बैठक के तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी। मिष्ठान वितरण कर छात्रों को कक्षा में प्रवेश दिया गया |

वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर शाला परिसर में पौधों का रोपण अतिथि द्वारा किया गया | सभी अतिथियों की उपस्थिति पर संस्था की सीमा साहू व्याख्याता ने आभार प्रदर्शन किया। संस्था के व्याख्याता एन आर नेताम, टिमुनिया, सिन्हा , डब्ल्यू विलियम एवं अन्य सभी का सहयोग रहा। कार्यक्रम में हेमलाल धुर्वे, गजेन्द्र मंडावी, तुलेश सिन्हा विधायक प्रतिनिधि, राजकुमार सिन्हा, दानेश्वरी वाघमारे आदि की उपस्थिति रही।

बच्चों का हुआ स्वागत सम्मान ,पौधरोपण भी

गुरुर ब्लाक के ग्राम बासीन के हाई स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। जहां कक्षा 10वीं के बच्चों को सम्मानित कर शाला प्रवेश कराया गया। इस दौरान अतिथि द्वारा यादगार के तौर पर पौधारोपण भी किया गया। इस शाला प्रवेश उत्सव में अतिथि तोषण साहू उपाध्यक्ष जनपद गुरूर, प्राचार्य के आर देशलहरे व स्टॉप सहित स्कूल के बच्चे मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page