DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग – निजी कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ लाख की धोखाधड़ी, गुंडरदेही पुलिस द्वारा नागपुर का युवक गिरफ्तार

बालोद। गुंडरदेही थाने में नौकरी लगाने के नाम से करीब डेढ़ लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जिस पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ धारा 420 केस दर्ज कर नागपुर से गिरफ्तार किया है। आवेदक रवि कांत साहू आत्मज स्व मोरजध्वज साहू ग्राम अर्जुनी पोष्ट गोरकापार तहसील गुण्डरदेही जिला बालोद का आरोप लगाया था कि आरोपी जितेन्द्र सिंह उर्फ ललित ठाकुर निवासी विजया रिजेंसी भाग्य श्रीगर हुडकेश्वर थाना हुडकेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र द्वारा ग्रिनेक्स मार्केटिंग प्रा.लि.क. का मै मालिक हुं और मै तुम्हे उक्त कम्पनी ब्रांच मैनेजर के पद में नौकरी लगाकर प्रति माह 12000 रुपये प्रति माह वेतन दुंगा ,कहकर उक्त नौकरी लगाने के ऐवज में 1,50,000 रुपये की मांग किया। जितेन्द्र सिंह उर्फ ललित ठाकुर को वर्ष जून 2020 को गुण्डरदेही में आकर 10,000 रूपये नगद मित्र आशीष कुमार साहू के सामने प्राप्त किया एवं शेष राशि 1,40,000 रूपये को एसबीआई बैंक के माध्यम से अपने खाते से ग्रिनेक्स मार्केटिंग कंपनी के खाते में राशि ट्रांसफर किया और जितेन्द्रर सिंह द्वारा उक्ते राशि प्राप्ते करने के ऐवज में मेरे साथ 5 जून 2020 को मेरे अनुबंध भी निष्पादित किया है। जितेन्द्र सिंह द्वारा उक्त पैसा प्राप्त कर मुझे ऋषभ कालोनी दुर्ग में ऑफिस ज्वाइन कर नियुक्ति पत्र देकर भेजा। एक माह बाद ऑफिस को मुझसे बिना पूर्व सूचना दिये बंद कर दिया। जब मै जितेन्द्र सिंह से ऑफिस बंद करने का कारण पूछा तो मुझे उक्त राशि को वापस करने की बात कर मुझे अपने खाते का चेक ब्रांच नागपुर का 1,50,000 रूपये का मुझे दिये। जिसे मै अपने खाते में रकम प्राप्त करने के लिए डाला तो उक्त चेक बाउंस हो गया। तब मुझे अहसास हुआ कि जितेन्द्र सिंह द्वारा मुझसे धोखाधडी किया है। जितेन्द्र सिंह उर्फ ललित ठाकुर द्वारा फर्जी कम्पनी बनाकर मुझे ब्रान्च मैनेजर पर नौकरी देने की बात कर मुझसे 1,50,000 रू रकम प्राप्त किया और मुझसे धोखाधडी कर प्रताडित किया। आरोपी को गुंडरदेही पुलिस द्वारा कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर जेल भेजा गया।

You cannot copy content of this page