DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुन्दा में अंगना मा शिक्षा पर संकुल स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न


बालोद। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अर्जुन्दा में अंगना मा शिक्षा प्रशिक्षण एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि संकुल समन्वयक सूरज प्रकाश पवार,सुखननंदन यादव , पुष्पा चौधरी, प्रभा ठाकुर थे| कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात अश्वनी साहू के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। पुष्पा चौधरी जिला मास्टर ट्रेनर की उपस्थिति में अंगना म शिक्षा के उद्देश्य एवं उनके गतिविधियों पर चर्चा किया गया। अर्थात माताओं को किस प्रकार प्रेरित करेंगे कि छोटे-छोटे गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को घर पर ही रहकर शिक्षा देने का कार्य कर सकें, माताओं के सहयोग से बच्चों को शिक्षा से जोड़कर रखने का कार्य कर सकते हैं,अतः माता उन्मुखीकरण ,स्कूल रेडीनेस, अंगना में शिक्षा एक नई पहल के तहत अश्वनी साहू के द्वारा विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक संकुल के समस्त शिक्षकों को अवगत कराया गया। बताया कि हम अपने कार्यस्थल पर जाकर माताओं को प्रेरित कर सकते हैं एवं वह माताएं जो घर में अपना कार्य करते करते बच्चों को शिक्षा से जोड़कर रख सकें। शिक्षकों के द्वारा भी विभिन्न प्रश्नों का समाधान किया गया। एवं अपने क्षेत्र में जाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया गया| संकुल के समस्त शिक्षकों की उपस्थिति रही जिसमें ,गायत्री देवांगन पुष्प लता चंद्राकर, प्रभा चंद्राकर ,कीर्तन जोशी, शशि कला देशमुख, टिलेश्वर साहू, कीर्तन ठाकुर ,प्रभा ठाकुर ,ताम्रध्वज राणा , अशोक साहू ,मटेवा प्रमुख थे । इसी तारतम्य में नये संकुल केन्द्र कन्या उ मा वि अर्जुन्दा , जो कि नए संकुल का गठन किया गया है। उसमें भी संगीता देवांगन के द्वारा एवं मास्टर ट्रेनर पुष्पा चौधरी के द्वारा अंगना मा शिक्षा के उद्देश्य एवं गतिविधियों एवं माता उन्मुखीकरण के अंतर्गत माताओं को प्रेरित करके शिक्षा से जोड़ के रखने का कार्य करते हुए एवं कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए इस इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परदेसी राम ठाकुर ,रमेश संकुल समनव्यक , के साहू , रोहित ठाकुर , ममता तिवारी, डेलेश्वर साहू , टोमन लाल कोसरे, डुलेश्वर पाटिल, निर्मल देशमुख, चुनेश्वरी देशमुख एवं दोनों संकुल के समस्त शिक्षिकाओं को अश्वनी साहू एवं संगीता देवांगन एवं पुष्पा चौधरी के द्वारा विभिन्न पहलुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा करके प्रशिक्षण दिया गया। सभी शिक्षकों ने आश्वस्त किया कि हम अपने स्कूल स्तर पर जाकर सभी माताओं को प्रेरित करने का कार्य करेंगे। इस प्रकार दोनों संकुल का संकुल स्तरीय अंगना म शिक्षा कार्यशाला का समापन हुआ।

You cannot copy content of this page