DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपाई बजा रहे सोसाइटी के सामने नगाड़ा, पुलिस भी अलर्ट, देखें फोटो और वीडियो

बालोद। छत्तीसगढ़ की सभी सोसाइटी में खाद की समस्या को लेकर नाराज भाजपाइयों ने भूपेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। अलग-अलग तरीकों से रोज विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस क्रम में भाजपाइयों ने नगाड़ा बजाओ सरकार जगाओ के तहत सोमवार को सोसायटियों के सामने नगाड़ा बजा रहे है। क्योंकि खाद का मुद्दा अब पूरे छत्तीसगढ़ में संवेदनशील हो गया है और इस पर सियासत भी तेज हो गई है। इसलिए इस मुद्दे पर शासन प्रशासन भी संवेदनशील है और जहां जहां भी भाजपाई प्रदर्शन कर रहें हैं वहां पुलिस भी तैनात की गई है ताकि कोई विवाद की स्थिति निर्मित ना हो

। जिले भर में भाजपा के विभिन्न मंडलों के अंतर्गत प्रमुख सोसाइटी में जाकर नगाड़ा बजाने का सिलसिला चलता रहा। इस क्रम में बालोद भाजपा ग्रामीण मंडल के द्वारा बेलमाण्ड, पोंडी सांकरा ज जुंगेरा और बालोद के सोसाइटी में नगाड़ा बजाया गया

फाग गीत की शैली में तैयार किए भूपेश के खिलाफ गीत

इस आयोजन के दौरान बकायदा भाजपाइयों द्वारा फाग गीत के शैली में ही भूपेश सरकार के खिलाफ भी गीत तैयार किया गया है। जिन्हें वहां गाकर और नगाड़े के साथ बजाया गया।

इस दौरान सांकेतिक भूपेश बघेल का पुतला भी बैठाया गया। प्रमुख रुप से भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू, छगन देशमुख, पवन साहू, सुरेंद्र देशमुख, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, खिलेश्वरी साहू,कीर्तिका साहू, अश्वन बारले,देवधर साहू, दानेश्वर मिश्रा, शिवेंद्र देशमुख,छगन देशमुख सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page