बड़ी खबर – नक्सल प्रभावित जिले से मुक्त हुए बालोद में लाल सलाम के नाम से दहशत फ़ैलाने की कोशिश,रात 2 बजे घर में आकर पनाह के नाम पर 20 हजार की लूटपाट



बालोद/डौंडी – हाल ही में शासन ने बालोद जिले को नक्सल प्रभावित से मुक्त किया है। यह माना गया है कि यहां अब नक्सली गतिविधि नहीं हो रही हैं। लेकिन अब इस मुक्ति के चंद दिनों बाद एक ऐसी घटना सामने आई है जो सोंचने पर मजबूर कर रही है कि क्या वाकई में नक्सली समस्या यहां से खत्म हुई है या फिर कोई शरारती किस्म के लोग अब लाल सलाम के नाम से नक्सली दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दहशत का फायदा उठाकर आधी रात घर में घुसकर 20 हजार रुपए व जेवर के लूटपाट करने का मामला डौंडी इलाके में सामने आया है। यहां के ग्राम काकडकसा थाना डौंडी जिला बालोद के रहने एक परिवार के साथ यह घटना हुई है। प्रार्थी जगेशवर गोंड ने पुलिस में शिकायत की है कि 28 जुलाई  के रात्रि में हम सह परिवार खाना खाकर अपने अपने कमरे में सो गये थे. रात्रि दिनांक 29 जुलाई के करीबन 2 बजे दरवाजा खटखटाने की आवाज आया, तो मैं आवाज सुनकर दरवाजा खोला। तो तीन व्यक्ति बाहर गली में खडे थे, जिसे मैं पुछा तुम लोग कौन हो कहां से आये हो, उन्होने कहा हम लोग लाल सलाम वाले है । पानी गिर रहा है, थोडा देर रूककर पानी छोडने के बाद चले जाएंगे। उसके बाद तीनो व्यक्ति घर के अंदर आये, जिसमें से एक व्यक्ति भरमार जैसे लंबा हथियार रखा था। जिसमें से दो व्यक्ति बरसाती कोट पहने हुए थे जिन्होने मुझे बेटा व बहु कहां सोये है बेटा को बुलाओ कहने पर मैने बेटा को बुलाया तो एक व्यक्ति ने बेटा को नाम, गांव व पता पुछा जिन्होने ने मुझे डराया धमकाया और संदुक के चाबी मांगने पर मैने चाबी दे दिया और मुझे व मेरे पत्नी व लडके, बहु हम चारो लोगो को एक जगह बैठाकर रखे थे, संदुक के अंदर रखे नगदी रकम 9,000 रूपये व आलमारी में रखे एक जोड चाबी की पैर पटटी कीमती 1,000 रूपये तथा एक जोड सोने की खिनवा 10,000 रूपये जुमला कीमती 20,000 रूपये को निकालकर ले गये। तीनो व्यक्ति छत्तीसगढी भाषा में बातचीत किये, तीनो व्यक्ति अपने चेहरे को गमछा से ढके थे। तीनो व्यक्ति के उम्र करीबन 25 से 30 साल के है। जिसमें से एक का ऊंचाई छोटे कद का, दो व्यक्ति लंबे थे कमरा में लाईट जल रहा था, मैं तीनो व्यक्ति को देखकर पहचान जाऊंगा। घटना के बाद तीनो व्यक्ति बाहर निकलकर चले गये। मैने घटना की जानकारी गांव के लोगो को सुबह होने पर दी। डौंडी पुलिस इस संवेनदशील मामले की जांच में जुटी है बालोद जिले में इस तरह की यह पहली घटना है।

You cannot copy content of this page