DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महिला मोर्चा की प्रथम कार्यसमिति बैठक में कवासी पर बरसी भाजपा की महिलाएं, तो रामायण मंडली की महिलाओं को भी भाजपा के विचार धारा से जोड़ने होगा काम

चूल्हे से लेकर संसद तक हर काम में आगे है महिलाए, टटोले जनता का मन, गिनाए सरकार की कमियां – महिला मोर्चा

बालोद

26 नरेंद्र सिन्हा
40 महिला कमांडो
42 उत्तम यदु
20 पूजा साहू
9 संतोष प्रजापति
3 टूकेश्वर पाण्डेय
5 आदित्य पिपरे
27 योगेश्वर देशमुख
6 आनंद शर्मा
49 विवेक जन्माष्टमी
47 यशवंत जैन बालोद
51 ग्राम पंचायत टेकापार की ओर से आप सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभ कामनाए
18 अंचल प्रकाश साहू
22 तमेश्वर कौशल
22 tp sir new
21 बसंती पिकेश्वर
35 रजनी शर्मा
10 यशवंत पुरी गोस्वामी
55 मंजु संजय बेस
29 नरोत्तम यादव
28 लोकेश्वरी साहू
44 तोमन साहू
25 कमलेश सोनी
37 चंदरेश हिरवानी
24 दयालु राम पिकेश्वर
19 गोपी साहू
32 लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम
16 डेविड मंडावी
12 दुर्गानन्द साहू
2 टोमन साहू
48 किशोरी लाल साहू
15 जयंत किरी
43 तामरध्वज यादव
36 वागीश बंजारे
39 कुसुम शर्मा
4 खेमलाल देवांगन
46 ललिता पीमन साहू
52 sumit sharma
41 क्रांति भूषण साहू
7 प्रदीप साहू
8 दीपक देवदास
33 छगन देशमुख
13 उमेश सर
50 kamdhenu mandir
54 कुँवर जी एड
14 सुनीता संजय साहू
17 तरुण नाथ योगी
30 दमयन्ती हरदेल
db news add
45 कुँवर निषाद
11 संगीता लेखक चतुर्वेदी
1 मोनू ठाकुर
23 अरुण साहू
31 अहमद रजा
38 विवेक धुर्वे
34 यशवंत बधाई

बालोद जिला भाजपा महिला मोर्चा के प्रथम कार्यसमिति की बैठक बालोद नगर के कुर्मी भवन में आयोजित हुई जहां पर जिले भर के महिला मोर्चा कार्यकर्ता शामिल हुए जहां पर प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर यहां रणनीति बनाई है। साथ ही कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने यहां महिलाओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के वादों के साथ सत्ता में आने वाली इस सरकार में महिलाओं की स्थिति दयनीय है ऐसे सरकार को उखाड़ फेंकना है। प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने इसके लिए संगठन को समझना बहुत जरूरी है। उन्होंने संगठन की बारीकियों को जिले भर की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा, संगठन का ढांचा इसलिए बनाया जाता है ताकि हर कार्य आसानी से हो सके ।संगठन में बोलने से ज्यादा सुनने पर विश्वास करना चाहिए ।उन्होंने मंडल से लेकर शक्ति केंद्र और मतदान केंद्र स्तर तक महिला मोर्चा को ले जाने कार्ययोजना बनाई।

उन्होंने कहा कि हमे मुंह छिपाने की जरूरत नहीं है हमारे सरकार ने पिछले 15 साल में बहुत कार्य किए हैं गिनाने के लिए साथ ही कांग्रेस की कमियां बताने के लिए भी बहुत हैं। मतदान केंद्रों तक हम महिलाओं को पहुंचना है हमें डटकर आगे बढ़ना है और महिला रामायण मंडली सहित हर महिला संगठनों के नंबर रखकर उन्हें विचारधारा से जोड़ना है।
राष्ट्रीय किसान मोर्चा मंत्री बालोद जिला प्रभारी पिंकी शिवराज शाह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए कहा जाता है कि हम लोगों की जिम्मेदारी काफी अहम होती है । हम चूल्हे से लेकर संसद तक संबंध रखते हैं उन्होंने कहा कि यहां मूल घोषणा पत्र से यहां कि सरकार का ध्यान हट चुका है। यहां रेत और शराब दुकान से यहां की सरकार ध्यान नहीं हटा रही है, सरकार बनाने का खामियाजा आज जनता भुगत रही है। अब इस सरकार को जवाब देने का समय आ चुका है। सारी अव्यवस्थाएं छत्तीसगढ़ सरकार की है समय पर यहां किसानों को खाद बीज नहीं मिल पा रहा है। हमारे 15 साल के सरकार और केंद्र सरकार के काम को भी जनता तक लेकर जाना है। साथ ही उन्होंने आने वाले दिनों के संपूर्ण कार्ययोजना की जानकारी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को दी।
बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महिला मोर्चा का समन्वय के साथ आगे बढ़ना है और उन्होंने कहा कि यहां महिला मोर्चा का कार्य बेहद सराहनीय है। सभी मामलों में महिला मोर्चा की सक्रियता देखने को मिल रही है। महिला मोर्चा का कार्य अनवरत चलता रहेगा। लेकिन यहां पार्टी के कार्यक्रमों के अलावा स्थानीय मामलों में भी इनकी सक्रियता बनी हुई है। उन्होंने सभी महिलाओं को आगे आकर कार्य करने की सलाह दी।
भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपा साहू ने कहा कि यहां पर हम सब महिला बहनों को यहां एक जुट होकर सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। यहां पर जिन वादों को लेकर सत्ता में यहां कि कांग्रेस सरकार आई है उनके मायने देखने को नहीं मिल रहे हैं। यहां महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। सभी योजनाएं ठप्प पड़ी हुई है और उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व से जो अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर कैसे सरकार की कमियों को ले जाएं इस बात पर चिंतन करना है। इसके साथ ही पूर्व विधायक प्रीतम साहू प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सदस्य भुनेश्वरी ठाकुर,ने भी संबोधित किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला सह प्रभारी साधना स्वराज,जिला महामंत्री किशोरी साहू, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन साहू,मोनिका देवांगन महामंत्री महिला मोर्चा कांकेर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशीला साहू, जिला पंचायत सदस्य कीर्तिका साहू, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य अंजनी साहू,महामंत्री लीला शर्मा, संगीता चंद्राकर, खिलेश्वरी साहू, सरोज गंगबेर,सुलेखा सोनी, पुष्पलता बघेल, खोमिन साहू, रश्मि साहू, किरण सिन्हा, सोहदराई तांडेकर ओमेश्वरी धनकर, आरती संचेती, डामेश्वरी साहू, पूनम साहू, नीता साहू, संध्या साहू, उर्मिला साहू, हितेश्वरी कौशिक, पायल सोनी, सत्या गावरे, चंद्रिका गंजीर, कांति सोनेश्वरी,गीता मरकाम, रजनी जायसवाल, रूखमणी सोनकर, सहित सभी मंडल महामंत्री जिला एवं मंडल कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

फूंका मंत्री कवासी लखमा का पुतला

जिले की कार्यसमिति की बैठक के बाद यहां पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया गया जहां महिला मोर्चा ने कहा कि यहां पर मंत्री एक महिला का सम्मान नहीं कर पा रहे हैं सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस के मंत्री महिलाओं का सम्मान करना भूल चुके हैं।महिला मोर्चा ने एक स्वर में कहा कि कि हम प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का अपमान सहन नहीं कर सकते। उनकी तुलना फूलन देवी से की गई है जो कि पूर्णतः गलत है लेकिन डी पुरंदेश्वरी एक सथ्य राजनीतिक परिवार से आती हैं उन्हें उनकी इस तरह से तुलना करने को हम बर्दाश्त नहीं कर सकते।

You cannot copy content of this page