शिकायत पर हुआ आरएचओ का तबादला,वह भी मूल निवास में ,तवेरा में सोखता गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत का मामला



बालोद। विगत दिनों गुंडरदेही ब्लॉक के रनचिराई थाना क्षेत्र के ग्राम तवेरा में ढाई साल के एक बच्चे हुमेश यादव की सोखता गड्ढे में डूबने से मौत हो गई थी। जो कि यह सोख्ता गड्ढा आर एच ओ के क्वार्टर के सामने ही था और पानी निकासी व्यवस्था के लिए उनके द्वारा ही इस गड्ढे को खुदवाया गया था। इसके लिए ग्रामीणों द्वारा घटना का दोषी आरएचओ( एएनएम) को माना गया है। इस संबंध में शिकायत भी की गई व उन पर कार्रवाई की मांग होती रही। लगातार शिकायत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आरएचओ को वहां से हटाकर सिब्दि (सुरेगांव) में पदस्थ कर दिया गया है। खास बात यह है कि सिब्दि आरएचओ का मूल निवास है। तो यह चर्चा का विषय हो गया है कि आखिर शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है या अब ये राहत भरी कार्यवाही है। इसमें संबंधित ग्रामीण उन पर ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। तबादला संबंधित जो आदेश जारी किए गए हैं उसमें यह कहा गया है कि जो शिकायत आया है उसमें जांच पर आरएचओ चुलेश्वरी के विरुद्ध ही मामला पाया गया है।इस वजह से उनका तबादला तवेरा से सिब्दि किया जा रहा है। सिब्दि आर एच ओ का मूल निवास है। जहां पर पहले रहती थी लेकिन पोस्टिंग के कारण तवेरा में शिफ्ट हुई थी। अब उसे कार्रवाई के नाम पर विभाग ने उनके मूल निवास में ही भेज दिया है। संभवतः यह इस तरह की पहली कार्रवाई है जिसमें लोगों की शिकायत पर दूसरी जगह ट्रांसफर करने के बजाय उनके गांव घर के दफ्तर में ही पोस्टिंग की जा रही है। ज्ञात हो कि स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा विगत दिनों सीएमएचओ व बीएमओ से यह मांग भी की गई थी कि उक्त घटना के लिए ग्रामीण आरएचओ की गलती मान रहे हैं और विगत दिनों उनकी कार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग भी लगा दिया था। जिस पर पुलिस केस भी हुआ है और इसके बाद से सुरक्षा देने की मांग भी उठ रही थी। तो दूसरी ओर इस शिकायत व मांग के बाद उनके मूल गांव में ट्रांसफर किए जाने से कहीं ना कहीं विभाग व प्रशासन द्वारा आरएचओ का बचाव व सुरक्षा के क्षेत्र में ही कदम बढ़ाया जाना माना जा रहा है। पर जनता के बीच सवाल अभी भी यही उठता है कि आखिर उस घटना के लिए असल जिम्मेदार किसे माना जाए? सोख्ता गड्ढा जिस हालत में था वह खतरे को ही न्यौता दे रहा था। वहां कोई घेरा भी नहीं था। बरसात के कारण वह पानी से पूरी तरह भरा हुआ था। कोई भी उसमें धोखा खाकर गिर सकता था तो जिसकी मृत्यु हुई वह तो महज ढाई साल का बच्चा था।

नीचे पढ़े संबंधित खबर

EXCLUSIVE- तवेरा में ढाई साल के बच्चे की सोख्ता गड्ढा में डूबने से मौत, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी द्वारा ही खोदा गया था गड्ढा, लोगों में नाराजगी

बालोद में बढ़ता अपराध-आरएचओ की कार जलाने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस, 5 लाख का नुकसान

You cannot copy content of this page