DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पंचायत से विदाई ऐसी भी, सचिव का हुआ तबादला तो याद में लगाया पौधा

बालोद/ डौंडीलोहारा। उज्जवल सिंह चुरेंद्र ग्राम पंचायत पसौद जनपद पंचायत डौंडीलोहारा का स्थानांतरण ग्राम पंचायत भरदा हो जाने पर सरपंच ग्राम पंचायत पसौद द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम रख कर उन्हें ससम्मान विदाई दिया गया। जिसमें मुख्य रूप से पोषण लाल देवांगन सरपंच ग्राम पंचायत पसौद, उपसरपंच उषियंत कुमार केसरिया सभी पंचगण , नए सचिव सुखनंदन देवांगन , ग्राम पटेल रुमनलाल इंदौरिया, चेतन साहू , डालूराम डोंगरे तथा पंचायत स्टॉप गन्नू राम डोंगरे, श्यामू पटेल और रोजगार सहायिका यशोदा यारदा कार्यक्रम में उपस्थित थे। चुरेंद्र का गुलाल लगाकर साल श्रीफल एवं गुलदस्ता से सम्मान कर उपहार भेंट किया गया । यादगार स्वरूप वृक्षारोपण भी सचिव द्वारा कराया गया। सरपंच ग्राम पंचायत पसौद द्वारा अपने उद्बोधन में ग्राम पंचायत सचिवों की पंचायत में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनों को जानकारी दी। इस प्रकार उपस्थित कार्यक्रम में सभी अतिथि गण द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ग्राम पंचायत सचिव को हार्दिक बिदाई दी गई।

You cannot copy content of this page