DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

व्यापार समाचार- गुंडरदेही के अर्जुन्दा चौक में खुला राजेंद्र फ्यूल्स,लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा

बालोद/ गुंडरदेही। गुंडरदेही में नए पेट्रोल पंप की शुरुआत की गई है। पूर्व विधायक राजेंद्र राय के संचालन व्यवस्था में उक्त पेट्रोल पंप राजेंद्र फ्यूल्स के नाम से संचालित किया जाएगा। इसका औपचारिक विधिवत उद्घाटन हो गया है। यह पंप बालोद दुर्ग मार्ग पर गुंडरदेही में अर्जुंदा चौक के पास स्थापित है। जिससे इस क्षेत्र से आने वाले वाहन चालकों को नजदीक में ही पेट्रोल पंप की सुविधा मिलेगी। स्टेट हाईवे 7 दुर्ग बालोद मुख्य मार्ग पर स्थित इस सर्व सुविधा युक्त पेट्रोल पंप का विधि विधान पूर्वक आम जनता के लिए शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र राय सहित प्रमोद जैन व अन्य स्टाफ व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page