DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शराब के कारण बिगड़ रहा था गांव का माहौल, ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने शराब बेचने वाले को पहुंचाया सलाखों के पीछे

गुंडरदेही । गुंडरदेही पुलिस ने ग्राम हल्दी के एक शराब बेचने वाले व्यक्ति को आज गिरफ्तार कर धारा 34(1), धारा 151 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा। बताया जाता है कि उक्त आरोपी द्वारा गांव में शराब बेचे जाने से गांव में शांति भंग हो रही थी। वाद विवाद की स्थिति निर्मित होती थी। कई बार चेतावनी देने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। जिसके चलते ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए टीआई रोहित मालेकर ने त्वरित कार्रवाई की और टीम भेजकर वहां छापा मारा गया। आरोपी से शराब भी बरामद की गई। वहीं ग्रामीणों की मांग पर धारा 151 लगाकर उसे रिमांड पर जेल भी भेजा गया।
टीआई ने बताया कि ग्राम हल्दी में विनय कुमार जोशी पिता गुमान सिंह जोशी उम्र 39 साल द्वारा आम जनता से लगातार शराब बिक्री की शिकायत पर रेड कार्यवाही की गई। 34 (1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। वहीं ग्राम में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिबंधात्मक धारा 151 के तहत अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया।

You cannot copy content of this page