
अर्जुन्दा।आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के द्वारा ब्लाक/नगर कांग्रेस अर्जुंदा एवं ब्लाक एन एस यू आई के नवनियुक्त पदाधिकारियों,समस्त जोन/सेक्टर एवं बूथ अध्यक्षगणों का नियुक्ति पत्र वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह लोकरंग अर्जुंदा में सम्पन्न हुआ,जिसमें प्रमुख अतिथि के रूप में संसदीय सचिव,गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक एवं पीसीसी प्रवक्ता श्री कुंवरसिंह निषादजी,पीसीसी उपाध्यक्ष श्री बीरेश ठाकुरजी,जिला कांग्रेस कमेटी बालोद की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकरजी,पीसीसी सचिव श्री तुकाराम साहूजी,जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री विजयपाल बेलचंदन जी, डॉ नारायण साहूजी रत्तीराम कोसमा जी,प्रवक्ता श्री प्रकाश नाहटाजी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा साहूजी एवं पूर्व अध्यक्ष श्री संजय साहू जी उपस्थित रहे!कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नद्रष्टा स्व. डॉ खूबचंद बघेल जी के जयंती अवसर पर अतिथियों द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर किया गया,ततपश्चात छत्तीसगढ़ के राज्यगीत अरपा पैरी के धार का गायन किया गया!कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के समक्ष कांग्रेस पार्टी के रीति नीति एवं सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर श्री अनुभव शर्मा एवं सागर साहू के नेतृत्व में 100 साथियों सहित कांग्रेस प्रवेश किया!प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित सभी वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाने की अपील करते हुए सत्ता और संगठन में समन्वय स्थापित करके आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया!आभार प्रदर्शन ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के अध्यक्ष श्री संतु पटेल जी के द्वारा किया गया!समापन में कोरोना महामारी में मृत हुए व्यक्तियों को 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई!
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, समस्त विभाग/प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, समस्त सेक्टर एवं बूथ के अध्यक्षगण,सहकारिता, नगरीय निकाय के पार्षद, एल्डरमैन, त्रिस्तरीय पंचायतीराज के निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे!
