DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हर विकासखंड में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज देगा धरना आज

बालोद।

अपनी संवैधानिक अधिकारों से संबंधित मांगों को लेकर सर्व आदिवासी समाज द्वारा हर ब्लाक में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है इसके तहत सभी ब्लॉक के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है व शासन प्रशासन को भी सूचना दी गई है।उक्त धरना प्रदर्शन 19 जुलाई को होगा। पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा हमारे संवैधानिक अधिकार का पालन नहीं किये जाने के कारण छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज द्वारा पूरे प्रदेश में विकासखण्ड स्तरीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। ब्लॉक मुख्यालय में धरना प्रदर्शन आयोजित किये जायेंगे। जिसमें एक पंचायत के लोग शामिल होंगे। यदि संख्या कम होगी तो दो पंचायत के लोग शामिल होंगे। .प्रत्येक ब्लॉक में धरना प्रदर्शन को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिये दो दो प्रभारी नियुक्त किये गए है।बालोद में रिकेश कुमार भंडारी, सज्जन सिंह चुरेन्द्र,. गुरूर में प्रेमलाल कुंजाम, संतोष सिहारे, गुण्डरदेही में पुरेन्द्र चंद्रवंशी,कुंजेश्वर ठाकुर,. डौण्डीलोहारा में रेवाराम रावटे, देवलाल भुआर्य, डौंडी में रेवाराम रावटे, देवलास भुआर्य, दल्लीराजहरा गंगाराम दर्रो, नीरज ठाकुर को प्रभारी बनाया गया है। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से नंदकुमार शाय , पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली, सोहन पोटाई प्रदेश अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ , विनोद नागवंशी सचिव सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ , बी एस रावटे कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ शामिल होंगे।

You cannot copy content of this page