यूका जिला अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास व रेहान राजीव वाड्रा से दिल्ली में की मुलाकात



बालोद। युवा कांग्रेस बालोद जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े ने अपने दिल्ली प्रवास पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष , जननेता , एक प्रेरणा बी.वी श्रीनिवास से मुलाक़ात कर संगठनात्मक चर्चा की और अपनी नई कार्यकारिणी विस्तार की जानकारी दी , जिसपर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कोको पाढ़ी के नेतृत्व में चल रहे संगठन के कार्यो को सराहा व बालोद जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े को संगठन मजबूती के लिए दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बढ़िया कार्य करने शुभकामनाएं दी।
इसके तत्पश्चात प्रशांत बोकड़े ने रेहान राजीव वाड्रा से बीकानेर हाउस में डार्क परसेप्शन को आर्ट गैलरी में मुलाक़ात की और विभिन्न कलाचित्रों पर चर्चा की इस मुलाकात में प्रदेश महासचिव आशीष अवस्थी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page