DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खपरी में बहु ने की आत्महत्या, इसके लिए जिम्मेदार माने गए सास-ससुर, पढ़िए क्या थी वजह

बालोद। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में हुई एक महिला के आत्महत्या के मामले में अंततः बालोद पुलिस ने सास ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने व प्रताड़ित करने की धारा 306,34 का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार
मृतिका सविता बाई साहू निवासी खपरी की अपने शरीर में मिट्टी तेल डालकर आग लगाकर जलने से जलने के कारण हाईटेक अस्पताल स्मृति नगर भिलाई में उपचार दौरान मौत हो गई थी। उक्त मृतिका की मृत्यु के संबंध में मृतिका के पति सेवकराम, पुत्र मयंक साहू , मां टामिन साहू , बहन खोमेश्वरी से पूछताछ कर कथन लिया गया तथा मर्ग जांच में पाया कि मृतिका की सास मनकी बाई व ससुर पुरानिक राम द्वारा शादी होने के बाद से तुम हमारे घर के लायक नही हो व घरेलु कार्य को लेकर आये दिन झगड़ा-विवाद करते थे। जिससे प्रताड़ित होकर 15 मई 2021 के सुबह अपने शरीर में मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी। जलने से उसकी इलाज के दौरान मौत हुई। जो प्रथम दृष्टया में धारा 306,34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

You cannot copy content of this page