DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दल्ली के नपा उपाध्यक्ष ने भाजपा से निष्कासन के बाद अब बताया खुद को भाजपाइयों से जान का खतरा, एसपी को आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की

केजरीवाल की फोटो लगाने के बाद चर्चा में आये हैं संतोष

बालोद – दल्ली राजहरा के नगर पालिका उपाध्यक्ष व आप के नेता संतोष देवांगन ने हाल ही में खुद के भाजपा से निष्कासन के बाद मुंडन कराया है साथ ही अब उन्होंने भाजपाइयों से खुद के जान का खतरा भी बताया है इस संदर्भ में उन्होंने एसपी व नगर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर सुरक्षा की मांग की है. अपने आवेदन में कुछ भाजपा नेताओं का नाम लिखा है उन्होंने शिकायत करते आरोप लगाया है कि  दल्ली राजहरा नगर में भाजपा मंडल दल्ली राजहरा के नेता विशाल मोटवाणी व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष  संजीव सिंग के द्वारा मुझ पर हमला करने की साजिश रची जा रही है, नगर पालिका परिषद कार्यालय के आस पास कुछ भाजपा के नेता संजीव सिंग व विशाल मोटवाणी के अगवाई में रोज झुंड में आकर मेरे तरफ घूरता है व उंगली दिखा कर इशारा करता है कि तेरा तो खैर नही, तू इस दुनिया में कुछ दिन का मेहमान है. यह कह कर मुझे डराया जा रहा है. जिससे मैं पूरी तरह से डर गया हूं व मेरे साथ-साथ मेरे पूरा परिवार जन सकते में आ गए है कि कही मुझ पर ये भाजपा के नेता लोग हमला न कर जान सहित मार न दे क्योकि पूर्व में हुए नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव के दिन भाजपा के नेताओ ने मेरे घर मे घुस कर मुझे मारने का प्रयास कर चुके है. जिससे यह प्रतीत होता है कि इन लोग मेरे जान का दुश्मन अभी भी बने हुए है। अगर मेरे ऊपर व मेरे परिवार के सदस्यों में से किसी के ऊपर भी हमला होता है.तो उसकी जवाबदार दल्लीराजहरा भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष विशाल मोटवाणी,भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजीव सिंग के होंगे। एसपी से संतोष ने मांग किया मैं नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में उपाध्यक्ष पद पर हूं  व वार्ड नम्बर 10 के पार्षद हूं एक जन प्रतिनिधि होने के नाते मैं लगातार जन सेवा में लगा हुआ हूं. ऐसे में भाजपा के नेताओ के द्वारा मेरे ऊपर जानलेवा हमला करने के पहले ही मुझे सुरक्षा प्रदान करने का कष्ट करें ताकि मैं नगर व नगर के नागरिकों की सेवा निडर होकर करता रहू।

You cannot copy content of this page