DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सुरेगांव पुलिस ने महिलाओं को हिंसा के प्रति जागरूक करने शुरू की पहल

बालोद – थाना सुरेगांव में ग्राम बुंदेली के पंचायत भवन में महिलाओं के प्रति हिंसा के सम्बंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें ग्राम बुंदेली, पापरा, मुड़खुसरा, फरदडीह एवं आसपास के अन्य ग्रामों के मितानिन एवं अन्य महिलायें उपस्थित थी. जिन्हें थाना प्रभारी सुरेगांव यामन देवांगन के द्वारा महिलाओं के प्रति हिंसा की कानूनी जानकारी एवं उसकी रिपोर्ट महिला थाना या संबंधित थाना में किये जाने के सम्बंध में जानकारी दी। उपस्थित मितानिनों को लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम के साथ साथ बच्चों में गुड टच- बैड टच की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जागरूक करने की सलाह दी गई। कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा साइबर अपराध के नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान साइबर कवच की भी जानकारी देकर सभी मितानिनों को अपने अपने गांव में लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया ताकि आर्थिक ठगी से बचा जा सके। कार्यशाला में ग्राम बुंदेली, मुड़खुसरा, फरदडीह, पापरा के ग्राम सरपंच एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page