DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गृह निर्माण मंडल में सदस्य बनने से अब संगीता का भी बढ़ा कद, विधायक ने सीएम व प्रदेश अध्यक्ष का जताया आभार, रायपुर जाकर की सौजन्य मुलाकात

बालोद/रायपुर -संजारी बालोद विधानसभा की विधायक संगीता सिन्हा को गृह निर्माण मंडल छत्तीसगढ़ में सदस्य बनाया गया है। इस नई जिम्मेदारी पर विधायक संगीता सिन्हा ने अपने समर्थकों सहित रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का आभार जताया। दोनों से मुलाकात कर उन्होंने उन्हें मिठाई व गुलदस्ता भेंट किया व इस जिम्मेदारी पर खरा उतरने की बात कही।

मोहन मरकाम से मुलाकात

इस दौरान दौरान बालोद ब्लाक के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, युवा नेता सुमित राजपूत गुरुर, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णा दुबे, कमलेश श्रीवास्तव, तोषण  साहू जनपद उपाध्यक्ष गुरुर भी मौजूद रहे। विधायक संगीता को मिले इस नई जिम्मेदारी से कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल है तो वही इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है। क्योंकि बालोद जिले में लगातार कांग्रेसियों की जीत हो रही है। तीनों विधानसभा में कांग्रेसी काबिज है। जहां डौंडीलोहारा विधानसभा में ही विधायक अनिला भेड़िया महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री बन गई हैं तो गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद को भी पिछले साल संसदीय सचिव बनाया गया है। तो अब शेष रही संगीता सिन्हा को भी छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में जगह देकर बालोद विधानसभा में भी उनका कद बढ़ा दिया गया है। यह पद  बालोद विधानसभा के लिए ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अब हाउसिंग बोर्ड के कार्यों में संगीता सिन्हा का दखल होगा जो पूरे छत्तीसगढ़ स्तर की योजनाओं के लिए प्रयास करेंगे। उनकी नियुक्ति से छत्तीसगढ़ शासन में बालोद जिले का दबदबा कायम हो गया है। विधायक संगीता सिन्हा ने नियुक्ति पर कहा कि मंडल राज्य शासन की आवास नीतियों के क्रियान्वयन की मुख्य इकाई है। मंडल का ध्यान समाज के लिए आवास निर्माण के अंतर्गत विभिन्न सरकारी नीतियों के क्रियान्वयन पर केंद्रित होता है। आवास नीतियों के क्रियान्वयन की मुख्य इकाई में सिर्फ मुझे नहीं बल्कि बालोद विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है। इसका बखूबी से निर्वहन किया जाएगा।

 क्या होता है गृह निर्माण मंडल


 छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का उद्देश्य है कि बेघर ग्रामीण परिवारों को रियायती दरों पर और प्राथमिकता के आधार पर आश्रय प्रदान किया जाए। छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों और विशेष रूप से ग्रामीण गरीबों को अपने लिए किफायती आवास सुरक्षित करने में सहायता करना ,राज्य में मजबूत आवास गतिविधियों के लिए कानूनी और प्रशासनिक बाधाओं को दूर करना, सार्वजनिक, निजी, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय संस्थाओं के बीच मजबूत भागीदारी को बढ़ावा देकर संसाधनों को जुटाना, सुरक्षित करना, उन क्षेत्रों में स्थित समाज और आर्थिक रूप से एकीकृत समुदायों  की स्थापना के लिए एकीकृत विकास आवास विकास को बढ़ावा देना, जो स्वास्थ्य शैक्षिक एवं समाज सुविधाओं के रूप में आर्थिक अवसरों तक सुविधाजनक पहुंच की अनुमति देते हैं।
ज्ञात हो कि राज्य के 16 निगम मंडल और आयोग में सरकार ने नियुक्तियां की हैं। जिसमें बालोद से संगीता सिन्हा को मंडल का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में धरसीवा विधायक अनीता शर्मा को भी इसमें सदस्य बनाया गया है। इस मंडल में अध्यक्ष की कुर्सी पर पहले से ही विधायक कुलदीप जुनेजा की नियुक्ति हो चुकी है।

You cannot copy content of this page