बालोद – भूपेश बघेल हाय हाय के नारों के साथ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के बैनर तले आज धरना प्रदर्शन हुआ. जिसमे जिला किसान मोर्चा द्वारा किसानो की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी बालोद को ज्ञापन दिया गया। जिसमें से प्रमुख मांग को जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने बताया कि जिले के सहकारी सोसायटी में पर्याप्त खाद बीज की उपलब्धता नहीं है. जिसे तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराई जाए ताकि किसानों को भटकना न पड़े.जिले में गन्ना किसानों को बोनस की राशि अति शीघ्र प्रदान किया जाए. गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी जिले के सभी गौठान केंद्रों में बंद है जिसे अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाए. बालोद जिले की बीज विकास निगम के किसानों को मंडी बोर्ड द्वारा दिए जाने वाले प्रोत्साहन राशि व बोनस का प्रथम किस्त अति शीघ्र प्रदान किया जाए. रोका छेका का योजना का लाभ जिले भर में नहीं मिल पा रहा है. रोज सैकड़ों मवेशी सड़क व अन्य जगह रहते हैं. जिससे रोज दुर्घटना हो रही है. तत्काल व्यवस्था दुरुस्त किया जाए. बिजली की कटौती लगातार जारी है जनता सहित किसान बहुत परेशान है. तत्काल विद्युत विभाग द्वारा विद्युत कटौती बंद किया जाए. बालोद जिले में एकमात्र शक्कर कारखाना में गन्ने का रकबा बढ़ाने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए वहां व्याप्त भ्रष्टाचार पर तत्काल कार्यवाही की जाए. जिले के अधिकांश गौठान समितियों द्वारा मिट्टी युक्त कंपोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है जिसकी जांच कर दोषियों पर अति शीघ्र कार्रवाई की जाए. सोसायटी द्वारा किसानों को मिलने वाले कंपोस्ट खाद की अनिवार्यता को समाप्त कर ऐछिक किया जाए।
क्या कहा नेताओं ने
प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित जिला अध्यक्ष भाजपा कृष्णकांत पवार ने बताया कि किस प्रकार किसानों को आज खाद के लिए भटकना पड़ रहा है जिस गोबर को उन्होंने 2 में खरीदा है उसी को रेत मिट्टी डाल कर के किसानों को खरीदने के लिए मजबूर कर दिया है. आज रोपाई एवं चलाई का काम चल रहा है. जिसमें खेत को खाद उर्वरक की बड़ी आवश्यकता है .लेकिन सरकार किसान को जानबूझकर परेशान करने का काम प्रदेश के किसान विरोधी सरकार भूपेश बघेल कर रही है. ताकि धान खरीदी के समय कम से कम धान खरीदा जा सके। साथ में किसान पुत्र होने का दावा करने वाला किसान विरोधी भूपेश बघेल की नीतियां किसानों के प्रति जो दिखाई दे रही है, वह पूरी तरीके से विरोध जैसा हमें लगता है. इसी बात को आज जनता तक पहुचाने सरकार के कानों तक पहुचाने के लिए धरना प्रदर्शन की गई ।
जब राकेश यादव ने सभा से दी कलेक्टर को इस बात पर चुनौती

प्रमुख वक्ता में राकेश यादव प्रदेश मंत्री भाजपा ने बताया कि किस प्रकार आज किसान दर-दर भटकने को मजबूर है खाद जिसको केंद्र गवर्नमेंट 1200 रुपए सब्सिडी के साथ दे रही है, उसे आज भी 1800 रुपए में सरकार सोसाइटी से खाद बेच रहा है, चलो ठीक है 1800 रुपये में भी दे रहा है लेकिन अभी तक खाद की आपूर्ति सरकार के द्वारा नहीं की जा रही है. सभी सोसाइटी में वेटिंग लिस्ट पर किसानों ने अपना नाम दर्ज कराएं भटक रहे हैं।जमीन में किसानों की बड़ी समस्या दिखाई दे रही है. वहीं चुनाव से पहले इन्होंने जो वादा किया था कि 2500 धान का कीमत, हम आपको देंगे प्रति क्विंटल लेकिन 2500 तो दूर केंद्र गवर्नमेंट के पैसे को खाकर अपना नाम बता रहा है. साथ में कलेक्टर को भी चुनौती दी गई कि वह भी सरकार के हां में हां ना मिलाये जो कार्य केंद्र गवर्नमेंट का है उसे केंद्र गवर्नमेंट के नाम से चलाया जाए.। धरना सभा को पूर्व प्रत्याशी रहे गुंडरदेही के युवा नेता दीपक साहू ने भी संबोधित किया।

धरना प्रदर्शन का संचालन ग्रामीण मंडल के महामंत्री दानेश्वर मिश्रा ने किया । इस धरना स्थल पर प्रमुख वक्ताओं में होरी लाल रावटे, संध्या भारद्वाज जी ,पुष्पेंद्र चंद्राकर सोमेश् साहू सुरेन्द्र देशमुख , लीला राम सोनबोइर , , दुर्गानंद साहू जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा दीपा साहू , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खिलेश्वरी साहू , पूर्व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित चोपड़ा जिला मंत्री शरद ठाकुर , मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू , शरद ठाकुर ,तोमन साहू ,हेमंत साहू , मनोहर सिन्हा रोमन सोंनकर, दुर्गानंद सहित 15 से 20 वक्ताओं ने अपनी बातें रखी। अंत में आभार व्यक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा मोनू नागेंद्र चौधरी ने किया. सभा के बाद अनुभागीय अधिकारी बालोद को ज्ञापन राज्यपाल के नाम से दी गई । इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से तोमन साहू जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा होरीलाल रावटे जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती कृतिका साहू जिला पंचायत सदस्य ,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा आदित्य पिपरे, मनोहर सिन्हा हेमंत साहू किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लीलाराम सोनबेर मंत्री तुकेश्वर पंड्या शिव गिरी चुरेंद्र रोमन सोंनकार सुरेंद्र देशमुख खिलेश्वरी साहू जितेंद्र साहू गुलाब सिन्हा मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू सुरेश निर्मलकर प्रनेश जैन रूपेश सिन्हा महामंत्री वीरेंद्र साहू दानेश्वर मिश्रा राजीव शर्मा पार्थ साहू दारा सिंह भोलाराम, अरुण साहू सतानन्द,साहू,दयानन्द साहू,.अनिल साहू शिवेंद्र देशमुख छगन साहू चित्रसेन साहू गणेश साहू संजय हिरवानी शशि कांत साहू अजेंद्र साहू मितेंद्र वैसनव नीरज नेताम कन्हैया यादव . संदीप साहूभूपेंद्र सिन्हा संजय जागडे कुलदीप यादव विजय साहू मोंटू साहू सहित 300 से ज्यादा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
