भाजपा कार्यकर्ताओं में दम है तो संतोष का विरोध करने के बजाय कांग्रेस की गलत नीतियों का करें – दीपक आरदे जिला अध्यक्ष



दल्लीराजहरा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता एवम दल्ली राजहरा नगर पालिका उपाअध्यक्ष संतोष देवांगन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
संतोष देवांगन पहले भाजपा के कार्यकर्ता रह चुके है,जब उनको भाजपा की गलत राजनीति और कूटनीति का पता चला तो भाजपा को लात मार कर आम आदमी से गले मिल पार्टी ज्वाइन कर ली।तब से आज तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संतोष देवांगन को परेशान किया जा रहा है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता यह न समझे की संतोष देवांगन जी अकेले है, आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता उनके साथ है,और आम आदमी का एक कार्यकर्ता भाजपा के 100 नेताओ से ज्यादा काबिल है। आप के जिला अध्यक्ष दीपक आरदे ने कहा भाजपा केवल उल जलूल हरकत कर अपनी शक्ति प्रदर्शन कर रही है लेकिन उनकी इतनी शक्ति होती तो किसी एक कार्यकर्ता से पड़ने के बजाय कांग्रेस के गलत कार्यों के लिए आवाज उठाती, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता असहाय है,इसलिए वो एक व्यक्ति को लेके विरोध प्रदर्शन कर रहे है।
अगर भाजपा कार्यकर्ताओं की शक्ति परिपूर्ण है तो कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पूर्ण शराबबंदी कराए,अगर भाजपा के कार्यकर्ताओं के पास शक्ति है तो बेरोजगारी भत्ता दिलाए,पेंशन राशि बढ़ाए। इन सब चीजों के लिए लड़ने से जनता का फायदा होगा,जाइए आम आदमी पार्टी हमेसा ऐसे कार्य को लेके प्रदर्शन करती आ रही है। दम है भाजपा कार्यकर्ताओं में तो कांग्रेस के घोषणा पत्र में नही हुए कार्यों पर प्रदर्शन कर जनता का भला करे, संतोष देवांगन के लिए प्रदर्शन कर गन्दी राजनीति करना बंद करे। अगर भाजपा कार्यकर्ता सोच रहे है की संतोष देवांगन जी का विरोध कर अपनी छवि बनाने की कोशिश कर रही है,और इनपर दबाव डाल अपने आपको शक्तिपूर्ण साबित कर रही है तो यह इनकी भूल है। संतोष देवांगन के साथ पूरे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता है।

You cannot copy content of this page