DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर से बचने के लिए विद्यार्थी परिषद ने शुरू किया मिशन “जतन”

गाँव – गाँव जाकर कर रहे है जनजागरण का कार्यक्रम

बालोद।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से 11 से 21 जुलाई तक प्रदेश भर में मिशन आरोग्य “जतन” अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीण वासियों से मास्क,सैनिटाइजर का उपयोग करना ,भीड़भाड़ से बचना,अवश्य रूप से टीकाकरण कराना,नियमित व्यायाम करना तथा पौष्टिक आहार लेने की अपील लगातार कर रहे हैं इसी के साथ विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सुमित कौशिक ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर डोर टू डोर लोगों को कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए जागरूक कर रहे हैं तथा माता पिताओं से बच्चों का विशेष रूप से ध्यान रखने की समझाईश तथा वैक्सीनेशन हेतु जन जागरण का कार्यक्रम किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक सुमित कौशिक,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य करण साहू, सुमन सील,नगर मंत्री आशुतोष ,नगर सह मंत्री अमित, रीना साहू, कार्यक्रम प्रभारी तोमन यादव, नीलम देवांगन व अभाविप के समस्त कार्यकर्ता के साथ भारी संख्या में ग्रामीण जन भी उपस्थित रहे..।

You cannot copy content of this page