DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोहन्दीपाट में रथदूज- विधायक ने परिवार सहित घोड़े की प्रतिमा चढ़ाई

बालोद।संसदीय सचिव एवं विधायक गुण्डरदेही कुंवर सिंह निषाद ने जय मोंहदीपाट बाबा में अपनी मनोकामना अनुसार सोमवार को रथदूज के अवसर पर ग्राम मोंहदीपाट स्थित मोंहदीपाट बाबा में परिवार सहित घोड़ा प्रतिमा चढ़ा कर पूजा अर्चना किये । इस दौरान भंडारा का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया ।

इसके पूर्व ग्राम डुड़िया में पानी टंकी निर्माण भूमिपूजन, गौठान का शुभारंभ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इस दौरान सोनादेवी देशलहरा अध्यक्ष, जिला पंचायत बालोद, चंद्रप्रभा सुधाकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, विजय पाल बेलचंदन उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, नितीश मोंटी यादव सदस्य जिला पंचायत बालोद, चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, सोहद्रा ठाकुर सदस्य जनपद पंचायत गुंडरदेही , प्रेमा देवांगन, केशव शर्मा महामंत्री, रामसिंह धनकर , निलेश कामडी पूरन देंवागन बुथ प्रभारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

You cannot copy content of this page