DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महंगाई को लेकर शुरू हुई ताली-थाली की राजनीति- पेट्रोल पंप में जाकर नारेबाजी के साथ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, जनता से हस्ताक्षर भी कराया, देखिए वीडियो

बालोद का वीडियो
गुंडरदेही का वीडियो


बालोद
महंगाई को लेकर कांग्रेसी ताली थाली लेकर उतर आए और जिले के कई इलाकों में मंगलवार को पेट्रोल पंप में जाकर महंगाई व मोदी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी के साथ ताली और थाली बजाया। गुरुर में मंगलवार सप्ताहिक बंद होने की वजह से प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया। यहां के ब्लॉक अध्यक्ष नूतन किशोर साहू ने बताया 8 जुलाई को हम प्रदर्शन करेंगे। तो वहीं अन्य जगहों पर प्रदर्शन हुआ। बालोद में भी मंगलवार बंद था लेकिन कांग्रेसियों ने प्रदर्शन जारी रखा। कांग्रेस भवन से नारेबाजी के साथ ताली थाली बजाते हुए पेट्रोल पंप पहुंचे। जहां देर तक प्रदर्शन हुआ। नगर पालिका उपाध्यक्ष व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल यादव थाली पीटते नजर आए। तो वही रैली के दौरान कचहरी के पास भी प्रदर्शन हुआ। जहां पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। प्रदर्शन के साथ-साथ महंगाई पर नियंत्रण के लिए मोदी सरकार को ज्ञापन भी भेजा गया। ज्ञात हो की महंगाई को लेकर अलग-अलग चरणों में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन का अभियान शुरू किया गया है। जिसकी शुरुआत मंगलवार से की गई। बालोद में दल्ली चौक के पंप पर हुए प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकडे सहित अन्य दिग्गज व कार्यकर्ता शामिल थे।

लोगों से करवाया गया हस्ताक्षर

अभियान की खास बात यह भी थी कि कांग्रेसियों ने इसमें जनता को भी जोड़ा व महंगाई के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चला दिया। पेट्रोल पंप में पेट्रोल भराने आने वाले ग्राहकों को रुकवा कर उनसे इस प्रदर्शन में समर्थन देने के लिए महंगाई के विरोध में हस्ताक्षर भी करवाया।

महंगाई के खिलाफ एकजुट हो मतदाता : चंद्रप्रभा सुधाकर

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला द्वारा स्थानीय बस स्टैंड चौक पर गैस सिलेंडर रखकर थाली बजाई तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य वस्तुएं मैं मूल्य वृद्धि करके आम आदमी को परेशानी में डाल दिया है। इसके लिए आम मतदाताओं को आगे आकर मूल्य वृद्धि के खिलाफ विरोध करना चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने सन 2014 में पेट्रोल ₹70 रसोई गैस ₹450 थी तब महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया था। आज महंगाई चरम सीमा पर है। इसके बाद भी भाजपा भाजपा के नेता चुप बैठे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल पंप पहुंचकर उपभोक्ताओं से महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर भी कराएं। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्राकर महामंत्री केशव शर्मा, सुमन सोनबोईर, दुर्गा ठाकुर, शांति भट्ट, सुनील गोलचा, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, जनपद सदस्य फिरताराम उईके,भुपेश नायक, इंदरमन देशमुख, जीवन कश्यप, दीपक सिन्हा, केजूराम सोनबोईर, हेमलता साहू, बरसन निषाद, ढाल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अर्जुन्दा में ऐसा प्रदर्शन

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद , अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुन्दा संतु राम पटेल के नेतृत्व में केंद्र मैं बैठी मोदी सरकार के खिलाफ पेट्रोल ,डीजल ,तेल ,गैस के बेतहाशा मूल्यवृद्धि एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के विरोध में ताली – थाली बजाकर नजदीकी पेट्रोल पंप में सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव ने कहा केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल रसोई गैस खाद्य वस्तुएं में मूल्यवृद्धि करके आम आदमी को परेशानी में डाल दिया है। इसके लिए आम मतदाताओं को आगे आकर मूल्य वृद्धि के खिलाफ विरोध करना चाहिए। बढ़ती महंगाई के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। केंद्र के मोदी सरकार की दिशाहीनता के कारण देश की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है। बढ़ती हुई पेट्रोल डीजल के दाम कम करो, रसोई गैस के दाम कम करो और महंगाई चरम पर है। जिससे आम जनता को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। इस अवसर पर चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा ,श्रीमती सुषमा चंद्राकर उपाध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा , विजय पाल बेलचंदन उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, अनुभव शर्मा अध्यक्ष युवा कांग्रेस अर्जुंदा, अशोक देवांगन,सभापति, चुकेश्वर साहू विधायक प्रतिनिधि, सागर साहू मीडिया प्रभारी , सुरेश गांधी, दिलीप देशलहरा एल्डरमैन, कृत साहू, वागीश बंजारे , ऋषि बाडे , टिका बांडे , प्रेमा देवांगन , पोषण देवांगन, चित्रांश , हरि साहू,दुष्यंत देशमुख, , अमर वैष्णव, गणेश ठाकुर, सुभाष, विनोद, शैलेंद्र , सुरेंद्र, छत्रपाल, रोम लाल सिन्हा दीपेंद्र सेन, भरत लाल यदु विमल ठाकुर एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गुंडरदेही में भी प्रदर्शन

ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू के नेतृत्व में पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस,खाद्य तेल,दाल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ धमतरी चौक गुंडरदेही एवं स्थानीय पेट्रोल पंप मे थाली-ताली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं आम जनता से हस्ताक्षर अभियान चलाकर संसदीय सचिव,गुंडरदेही के विधायक एवं छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन तहसीलदार अश्वन पुशाम को सौंपा गया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से संजय साहू,डॉ नारायण साहू,के के राजू चन्द्राकर,रवि राय,ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष युगांत चन्द्राकर,मो सलीम,नरेंद्र तिवारी,श्रीमती रमा ठाकुर,महामंत्री तामेश्वर देशमुख,दीपेश चावड़ा,कोषाध्यक्ष फ़ैज बख्स,जोन अध्यक्ष मानसिंह देशलहरा, सलीम खान,अनिल कटहरे,विधानसभा युकां अध्यक्ष लोगन सार्वा, रामेश्वर चंद्राकर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता चंद्राकर, ब्लाक कांग्रेस सचिव रूपचंद जैन,डुपेंद्र साहू,गोपी साहू,सेक्टर प्रभारी डोमन देशमुख,रामसेवक निषाद,डॉ मानसिंह सार्वा,पवन सिन्हा,बैजनाथ साहू,न पं उपाध्यक्ष गौकरण सोनकर,विजय कोरे,बलराम गुप्ता,लिखन निषाद,सोहन सोनी,युकां महासचिव रिजवान तिगाला,रवि तिवारी,अमृतानंद सिन्हा,गोलू महराज,संदीप तिवारी,धर्मेंद्र साहू,किशन पांड़े,जावेद गोरी,वैभव माधवानी,रुस्तम सोनकर,कुलदीप सिंह,बूथ अध्यक्षगण मनोहर बारले,उमेन्द्र साहू,माखन मंडावी,दयालू राम,संजय अंगारे,श्रीराम ठाकुर सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page