DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इस गांव में युवाओं ने बनाया भगत सिंह युवा संगठन, अच्छे कार्यों को देंगे बढ़ावा

बालोद। वीर शहीद भगत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम अरमरीकला के युवा साथियों द्वारा वीर भगत सिंह युवा संगठन का गठन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य वीर भगत सिंह के आदर्शों को लेकर उनको प्रेरणास्रोत मानकर आगे बढ़ना एवं वर्तमान में घट रही सामाजिक समस्याओं को दूर करना है।

समूह के युवाओं का कहना है कि हमारा मुख्य उद्देश्य समाज में हो रही सामाजिक समस्याओं को दूर करना, ग्राम की विकास एवं नशा मुक्ति पर्यावरण बचाना, वृक्षारोपण करना है। ताकि युवा पीढ़ी को अपनी दिशा से भटकने से रोका जा सके और वह अच्छे कार्यों को लेकर प्रेरित हो। गांव में नशा मुक्ति अभियान चलाकर युवाओं को नशे की गर्त में जाने से बचाने के लिए भी ये युवा संगठन काम करेगा तो वही समय समय पर पौधरोपण व अन्य सामाजिक कार्यों के जरिए लोगों की मदद के लिए भी आगे आएगा।

You cannot copy content of this page