DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कच्ची उम्र के प्यार का ऐसा अंजाम- नाबालिग जोड़े ने डोटोपार में लगा ली फांसी, अटूट प्यार था दोनो में,गुरुर की घटना

बालोद/ गुरुर। बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक में ग्राम डोटोपार में प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी बीती रात को लगाई गई थी। 4 जुलाई को सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक पेड़ पर फंदे में लाश लटकी देखी। पास में एक बाइक भी थी। अनुमान है कि दोनों जोड़े ऐसी बाइक से यहां आए और पेड़ पर रस्सी बांधकर झूल गए। सुबह जब ग्रामीणों की भीड़ जुटी। दोनों आसपास के गांव के ही थे। इसलिए ग्रामीणों ने ही उन्हें पहचान लिया और गुरुर थाने को खबर की गई। लड़की की उम्र 16 साल नाम रोशनी नेताम ओझागहन की रहने वाली है। वही लड़का का उम्र 17 साल अजय साहू निवासी पलारी है। थाना प्रभारी गुरुर अरुण नेताम ने बताया कि दोनों बोहारा हाई स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। दोनों शादी करना चाहते थे। पर परिजन उम्र न होने व अलग-अलग जाति का होने के कारण उन्हें समझाते थे। अनुमान है कि शादी की इच्छा पूरी ना हो पाने की वजह से दोनों ने यह कदम उठाया। ग्रामीणों से चर्चा में बात सामने आई कि दोनों के बीच 3 साल से अटूट प्रेम था।

You cannot copy content of this page