DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरे यह क्या हो गया? पुस्तक लेकर स्कूल पहुंच रही यह गाड़ी स्कूल के बाहर ही सड़क पर धंसी,फागुनदाह की घटना

सड़क निर्माण में लापरवाही आई सामने,फागुन्दाह स्कूल के सामने बच्चो को वितरित की जाने वाली पाठ्य पुस्तक से भरी ट्रक गढ्ढे में धसकर फंसी रही घण्टों तक

गुरुर/बालोद। वर्तमान में कंवर से पुरुर तक नई सड़क का निर्माण हो रहा है। ग्राम फागुन्दाह हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने स्कूल जाने वाले रास्ते को सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार ने खोद रखा है। जिससे विद्यालय आने जाने वाले शिक्षकों और बच्चों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा ठेकेदार के कर्मचारियों को रास्ता दुरुस्त करने का आग्रह किया गया तब ले देकर थोड़ा सा पीली मिट्टी जैसा मुरुम वहां पर डाला गया किंतु न उसे ठीक तरह बिछाया न रोलर चलाया। नतीजन शुक्रवार को दोपहर में पाठ्य पुस्तक लेकर आ रही ट्रक बुरी तरह फंस गई है। जिसका निकलना मुश्किल हो गया। कई घण्टे तक यह गाड़ी इसी तरह फंसी रही। चूंकि सड़क निर्माण से सड़क अब ऊंचा हो गया है जबकि स्कूल का मुख्य दरवाजा नीचे हो गया है तो उस पर सड़क से दरवाजे तक ढलान देते हुए रास्ता बनाना चाहिए था ताकि विद्यालय आवागमन में कोई दिक्कत न हो। पर ठेकेदार द्वारा ऐसा नही किया गया है।
ग्रामीण जन व शाला के प्रबंधन समिति व शिक्षकों ने मांग की है उक्त स्कूल रास्ते को अच्छी तरह निर्मित किया जाए। वरना ऐसे हादसे और हो सकते हैं।

You cannot copy content of this page