DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- इक्को कार हाईवा की चपेट में आने से खिलौने की तरह पिचकाया, दो घण्टे तक भीतर फसे घायलों की जान बचाने करनी पड़ी ऐसी मशक्कत, देखिये वीडियो

वीडियो इस तरह निकाला गया घायल को
इस तरह पिचकी कार

दादु सिन्हा, धमतरी
बिरेझर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोड़ेबोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ ह। जहां दो हाईवा के बीच इक्को कार बुरी तरह चपट कर कचुम्बर बन गई। इक्को में सवार ड्राइवर सहित पति-पत्नी और 2 बच्चे फंसे हुए थे। जिनको पुलिस और आसपास के लोगों के सहयोग से 2 घंटे मशक्कत करने के बाद बाहर निकाला गया ।

मिली जानकारी के अनुसार मेघा से एक परिवार भिलाई के लिए निकली थी। जहां कोड़ेबोड़ के पास पीछे से हाईवा ने जोरदार ठोकर मार दी। जिससे इक्को के सामने चल रहे हाईवा में जा घुसी। जिससे इक्को में सवार ड्राइवर सहित दो बच्चे और पति पत्नी कार के साथ चपट गए। जहां आसपास के लोगों ने दो बच्चे और पति को तो बाहर निकाल लिया लेकिन महिला को 2 घंटे के बाद बाहर निकाला गया है। आपको बता दे कि कहावत है कि जाको राखे साइयां मार सके न कोय, इस घटना को देख कर आपको लगेगा कि इक्को पर सवार एक परिवार की मौके मौत हो गई होगी लेकिन ऐसा कुछ नही हुआ। फिलहाल ड्राइवर ,पति और 2 बच्चो की हालत खतरे से बाहर है। वही महिला को गंभीर चोट आने से अस्पताल भेज दिया गया है। वही इस मामले में बिरेझर चौकी प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसा होने से काफी भीड़ लग गई थी। जहाँ रोड में जाम की स्थिति बन रही थी। जिसको क्लियर करवा दिया गया है और घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page