DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग – सुकमा पुलिस-नक्सली मुठभेड़, सर्चिंग में एक महिला नक्सली का शव बरामद इधर नारायणपुर में दो नक्सली गिरफ्तार

संवाददाता -देवव्रत टांडीया, बस्तर के सुकमा से– बस्तर एवं जिला सुकमा के सरहदी क्षेत्र चांदामेटा, पटेलपारा, गदमेपारा, अण्डालपारा, तुलसी डोंगरी, पयारभांट एवं आसपास के क्षेत्र में सीपीआई माओवादी दरभा डिवीजन अंतर्गत कांगेरघाटी एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला बस्तर एवं जिला दन्तेवाड़ा की डीआरजी टीम, जिला पुलिस बल सुकमा, सीआरपीएफ 80वीं वाहिनी एवं 227वीं वाहिनी का बल नक्सल विरोधी अभियान हेतु रवाना किया गया था।

इस दौरान सुबह 8ः00 बजे चांदामेटा एवं पयारभांट जंगल के मध्य माओवादी एवं बस्तर डीआरजी के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ पश्चात् सर्चिंग के दौरान 01 महिला वर्दीधारी माओवादी का शव, 01 एके-47 रायफल, 02 पिस्टल, 12 बोर बंदूक, 01 भरमार बंदूक एवं भारी मात्रा में माओवादी कैम्प की सामग्री बरामद की गई। आसपास क्षेत्र में सर्चिंग जारी है।

नारायणपुर पुलिस को 02 नक्सली गिरफ्तार करने में मिली सफलता

श्री सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, श्री विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, श्री नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं श्री अर्जुन कुर्रे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी छोटेडोंगर के निर्देशन में दिनांक 17.06.2021 को थाना ओरछा से जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सली गश्त सर्चिंग पर ग्राम भट्टबेड़ा, छोटे टोण्डेबेड़ा की ओर रवाना किया गया था। दिनांक 18.06.2021 को प्रातः ग्राम भट्टबेड़ा एवं छोटे टोण्डेबेड़ा में दबिश देकर नक्सल आरोपी 1- मासो उर्फ रंजित पोयाम पिता स्व0 खुदजू पोयाम उम्र 25 वर्ष निवासी भट्टबेड़ा ग्राम पंचायत पोचावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर छ0ग0 (भट्टबेड़ा मिलिशिया डिप्टी कमांडर) 2- मंगतू राम कुमेटी पिता स्व0 फगडू राम कुमेटी उम्र 35 वर्ष निवासी छोटे टोण्डेबेड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर (भट्टबेड़ा मिलिशिया सदस्य) को पकड़ने में सफलता मिला है। जिनसे पूछताछ करने पर थाना ओरछा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक-01.06.2021 को ग्राम डेंगलपुट्टी पारा गोमागाल के जंगल में नक्सल विरोधी अभियान में गयी पुलिस पार्टी को जान सहित मारने के लिए घात लगाकर फायरिंग करने की घटना में शामिल होना स्वीकार करने पर दिनांक-18.06.2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

You cannot copy content of this page