DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ट्वीट करके बालोद जिले के इस दिव्यांग ने सीएम को लिखा 13 साल बैशाखी से गुजारा, कोई मदद नही, मुझे लगता है मैं औरों की तरह कभी चल नही पाऊंगा, फिर क्या हुआ पढ़िए ये खबर

दिव्यांग ग्रामीण के इलाज में मदद करने आगे आया विधि विभाग, कलेक्टर को दिया ज्ञापन

बालोद

कांग्रेस कमेटी विधि विभाग बालोद के जिलाध्यक्ष भेषकुमार साहू अधिवक्ता ने अतरिक्त शासकीय लोक अभियोजक छन्नू साहू, अधिवक्ता धीरज उपाध्याय, के साथ सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे को ज्ञापन सौंप कर बिरेन्द्र कुमार उसेंडी के बाया पैर के उचित इलाज की मांग की गई । जानकारी के अनुसार बिरेन्द्र कुमार उसेंडी निवासी मरकाटोला, तहसील डौंडी का बायां पैर दुर्घटना में चोट लगने से विकलांग हो जाने से उसे चलने फिरने में बहुत ज्यादा शारीरिक तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। उनके द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के प्रदेशाध्यक्ष संदीप दुबे को ट्विटर कर बताया गया था कि विगत 13 वर्षों से बैसाखी पकड़ कर चल रहा हु, परन्तु शासन से कोई मदद व ईलाज नही मिला है। ऐसा प्रतीत होता है कि और लोगों की तरह मैं अपने जीवन मे फिर से चल नही सकूंगा। उक्त ट्विटर की जानकारी होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग प्रभारी संदीप दुबे ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल ही संज्ञान लेते हुए, बालोद जिला विधि प्रकोष्ट के अध्यक्ष भेषकुमार साहू को दूरभाष से सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी ले कर कलेक्ट्रेट बालोद को इस संबंध में ज्ञापन सौंपने का निर्देश दिया। जिस पर गुरुवार को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र ही उचित ईलाज और सहयोग करने की मांग किया गया। उपरोक्त ज्ञापन के बाद तत्काल ही कलेक्टर बालोद ने सम्बंधित अधिकारी को शीघ्र ही मदद व उपचार करने का आदेश मौके पर ही दिया है। कलेक्टर बालोद ने भी उक्त ज्ञापन को गंभीरता से ले कर उचित मदद और ईलाज के लिये जो तत्परता दिखाई उस के लिये उपस्थित लोगों ने कलेक्टर की प्रशंसा की। मांग करने अधिवक्तागण गोपी साहू, आशीष जैन, लोकनाथ निषाद, विजय यदु, राजेन्द्र निषाद, पुष्पदेव साहू, जिला लोक अभियोजक प्रशांत पारख, अतिरिक्त लोक अभियोजक चित्रांगद देशमुख , पंकज राजपूत पहुंचे थे।

You cannot copy content of this page