DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजनांदगांव की इस पार्षद ने कहा वैक्सीन लगवाई तो शरीर मे चिपक रहे लोहे, कलेक्टर ने कराई जांच तो ये सच सामने आया

राजनांदगांव

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने अनुपम नगर निवासी नगर निगम राजनांदगांव की पार्षद श्रीमती सुनीता फडऩवीस को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने के बाद लोहे की वस्तुएं शरीर में चिपकने संबंधी अफवाह फैलने पर तत्काल संज्ञान लिया है। कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने जांच के लिए टीम भेजी। जांच के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चौधरी ने बताया कि वैक्सीन के कारण ऐसा होना नहीं पाया गया है। पसीने या अन्य कारण से ऐसा हो गया है, जो एक समान्य प्रक्रिया है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और वैक्सीन लगाने से ऐसा नहीं होता है। उन्होंने इसका खंडन किया है। पार्षद श्रीमती सुनीता फडऩवीस को प्रथम डोज में भी दिक्कत नहीं हुई थी। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा है कि नागरिकों से अपील की है वैक्सीन से संबंधित अफवाह एवं भ्रम में न आवे। कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए सभी नागरिकों को वैक्सीन लगाना चाहिए।

You cannot copy content of this page