DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लखन लाल साहू बने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष, जानिए उनके बारे में

संजय साहू, अंडा। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने लखन लाल साहू के विभिन्न क्षेत्रों में दीर्घकालीन अनुभव को रेखांकित करते हुए प्रदेश साहू संघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किए हैं।यह नियुक्ति उनके सामाजिक,राजनैतिक,शैक्षिक ,अधिकारी कर्मचारी संगठनों एवम् सर्व समाज हेतु समाजिक समरसता के क्षेत्र में दीर्घकालीन अनुभव को रेखांकित करते हुए की गई है।वे पूर्व में जिला साहू संघ दुर्ग के संगठन सचिव,संयोजक, महामंत्री,दो बार उपाध्यक्ष एवम् प्रदेश में दो बार संयुक्त सचिव रह चुके हैं। लंबे समय तक सांसद दुर्ग के निज सचिव भी रहे। वर्तमान में जिला मुख्यालय दुर्ग स्थित शासकीय जे आर डी शास बहु उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में उप प्राचार्य के पद पर पदस्थ हैं। प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने कहा है कि लखन लाल साहू राज्यपाल सम्मान प्राप्त शिक्षक हैं।उनके दीर्घ अनुभव का लाभ समाज को सभी क्षेत्रों में मिलेगा।श्री साहू के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनयन से प्रदेश,संभाग ,जिला,तहसील, परिक्षेत्र एवम ग्रामीण पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश साहू,शांतनु साहू ,महामंत्री टहल साहू, उपाध्यक्ष सनद बंटी साहू, प्रमोद साहू, यमला साहू जिलाध्यक्ष राजेश साहू, रामकुमार साहू ,किशोरी साहू कार्यकारी अध्यक्ष यतीश साहू सलाहकार अयोध्या प्रसाद, डॉ जी आर साहू,महामंत्री प्रेमलाल साहू, तहसील अध्यक्षगण अश्वनी साहू ,रामखिलावन ,चंद्रभूषण,श्यामलाल,हरिद्वारिका,संतोष, डॉ देवशरण,प्रीतम,पंचराम, डॉ टीकम, टी आर साहू,अनुरूप साहू,कृष्णा,सीताराम ,जगदीशसाहू,पुष्पा ,अनुरूप ,शोभाराम,आनंद,लोकेश, डॉ पीताम्बर,मंजू साहू, नूतन,विजयलक्ष्मी,हेमा साहू देवीश्री ,रंजना,सतरूपा,मंजू,नूतन ,विजय लक्ष्मी,सरोज,दानेश्वरी,जयंती, तृप्ति ,गयावति, डॉ दीपाली, डॉअम्बाली,आकाश आदि हैं।

You cannot copy content of this page