दुर्ग – यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे-सांतरागाची-पुणे एक्सप्रेस को 3 फेरों के लिए 10 जून से चलाई जाएगी। यह ट्रेन पुणे से हर गुरुवार को और सांतरागाछी से हर शनिवार को चलेगी। जारी आदेश के अनुसार यह ट्रेन सांतरागाछी से 10, 17 और 24 को चलेगी। सांतरागाछी से यह ट्रेन रात 11.25 को निकलेगी। अगले दिन 10.30 बजे बिलासपुर, 12.48 को रायपुर और दोपहर 1.40 बजे दुर्ग पहुंचेगी। तीसरे दिन सुबह 9.50 को पुणे पहुंचेगी। पुणे से यह ट्रेन 12, 19 एवं 26 जून को शाम 5.40 बजे चलेगी।
9 को साढ़े तीन घंटे देरी से चलेगी साउथ बिहार
चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत राउरकेला और झारसुगुड़ा सेक्शन के बीच 9 जून को लेबल क्रासिंग की ऊंचाई बढ़ाई जा रही है। करीब 5.30 घंटे तक काम होगा। इसकी वजह से दुर्ग-राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस प्रभावित होगी। दुर्ग से चलने वाली दुर्ग-राजेंद्र नगर साउथ बिहार एक्सप्रेस दुर्ग से 3.25 घंटे देरी से रवाना होगी। आमतौर पर यह ट्रेन सुबह 7.25 को दुर्ग से निकलती है।